3 अक्टूबर 2026, 4:08 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखनऊ-महाराजगंज समेत 10 शहरों में बारिश:गोंडा में कक्षा 8 तक स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट

यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, गोंडा, जौनपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। गोंडा में 2 घंटे में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते डीएम ने 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। लखनऊ में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को 58 जिलों में बारिश का अलर्ट जा

लखनऊ-महाराजगंज समेत 10 शहरों में बारिश:गोंडा में कक्षा 8 तक स्कूल बंद, आज यूपी के 58 जिलों में अलर्ट
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
यूपी में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। गुरुवार सुबह लखनऊ, गोंडा, जौनपुर समेत 10 शहरों में बारिश हुई। गोंडा में 2 घंटे में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके चलते डीएम ने 8वीं तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी। लखनऊ में बारिश के बाद ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी गुरुवार को 58 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वाराणसी-प्रयागराज समेत 17 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दबाव का क्षेत्र बना है। इसका असर यूपी में दिख रहा है। इसके चलते प्रदेश में 3-4 दिनों तक मानसूनी बारिश होगी। इसके बाद पश्चिमी यूपी के रास्ते मानसून लौट जाएगा। इस मानसूनी सीजन में अब तक 680.3 मिमी बारिश हुई है, जो नॉर्मल 726.1 मिमी से 6% कम है। 14 जिलों में बारिश का कोटा आधा भी पूरा नहीं हो पाया है। सबसे कम बारिश देवरिया, कुशीनगर, शामली, गाजियाबाद और कानपुर देहात में हुई है। यहां कोटे से 75% तक कम बारिश हुई है। बारिश की तस्वीरें देखिए… यूपी में बारिश-बाढ़ के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗