3 अक्टूबर 2026, 7:00 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर में महिला टीचर की हत्या से पहले का VIDEO:स्कूल में घुसकर पहले गर्लफ्रेंड, फिर खुद को मार ली थी गोली; आज होगा अंतिम संस्कार

लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल की टीचर निशात फातिमा (26) की हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है। टीचर का बॉयफ्रेंड सऊद अंसारी (28) उसे ग्राउंड फ्लोर से खींचकर फर्स्ट फ्लोर पर ले जाता है। इसके बाद कॉरिडोर में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर देता है। इस मामले में पुलिस ने सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी और मां को घटना के

लखीमपुर में महिला टीचर की हत्या से पहले का VIDEO:स्कूल में घुसकर पहले गर्लफ्रेंड, फिर खुद को मार ली थी गोली; आज होगा अंतिम संस्कार
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखीमपुर खीरी के चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल की टीचर निशात फातिमा (26) की हत्या से पहले का वीडियो सामने आया है। टीचर का बॉयफ्रेंड सऊद अंसारी (28) उसे ग्राउंड फ्लोर से खींचकर फर्स्ट फ्लोर पर ले जाता है। इसके बाद कॉरिडोर में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर देता है। इस मामले में पुलिस ने सऊद अंसारी, उसके पिता कय्यूम अंसारी और मां को घटना के लिए जिम्मेदार बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, दोनों का आज (मंगलवार) अंतिम संस्कार किया जाएगा। पहले 4 PHOTOS देखिए… एक किमी है दोनों के घर के बीच की दूरी सऊद अंसारी मोहल्ला नौरंगाबाद और निशात फातिमा हिदायत नगर की रहने वाली थी। दोनों के घर के बीच की दूरी करीब एक किमी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, 21 सितंबर की सुबह सऊद बैग लेकर कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल पहुंचा था। बैग में उसने 2 तमंचे और 5 कारतूस रखे थे। स्कूल में इस समय बच्चों के पेपर चल रहे थे। 11:30 बजे जब पेपर छूटा, तो फातिमा बच्चों को गेट से बाहर निकाल रही थीं। इसी बीच सऊद पहुंचा और उनसे बात करने लगा। तभी दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। सऊद ने फातिमा का हाथ पकड़ा और उसे खींचते हुए फर्स्ट फ्लोर पर ले गया। यहां रूम नंबर-11 के सामने कॉरिडोर में सऊद ने तमंचे निकाले और एक फातिमा के हाथ में थमा दिया। इस बीच स्कूल का स्टाफ भी वहां पहुंच गया। शोर सुनकर दूसरी क्लास की टीचर बचाने दौड़ीं। इस पर सऊद ने तमंचा दिखाकर धमकाया कि अगर कोई भी बीच में आएगा, तो वह भी मारा जाएगा। इसके बाद टीचर ने बच्चों के साथ खुद को भी क्लासरूम में बंद कर लिया। फातिमा ने वहां से भागने की कोशिश की तो सऊद ने उन पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। 21 सितंबर की देर रात दोनों शवों का पोस्टमॅार्टम किए गए। रिपोर्ट के अनुसार, फातिमा के सिर में चार गोलियां लगी थी। दो गोली कान के ऊपर, दो गोली कान के नीचे लगी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य सबूतों को भी जांच में शामिल किया है। B.Ed. कर रहा था बॉयफ्रेंड सऊद अंसारी (बॉयफ्रेंड) के पिता कय्यूम अंसारी जिला उद्योग कार्यालय में काम करते हैं। उसके बड़े भाई दाऊद अंसारी की सोफे-गद्दे की दुकान है। सऊद बीकॉम करने के बाद B.Ed. कर रहा था। निशात फातिमा के पिता इलियास मुंबई में काम करते हैं। बड़ा भाई शादाब अख्तर PCS की तैयारी कर रहा है। छोटा भाई अनस भी पढ़ाई करता है। परिवार मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है। 12 साल पहले इलियास परिवार को लेकर लखीमपुर आए थे। शुरुआत में इलियास का परिवार सऊद के घर पर किराए पर रहने लगा। यहीं से सऊद और निशात फातिमा की बातचीत शुरू हुई। कुछ दिन बाद इलियास ने अपना घर बनवा लिया और परिवार वहां शिफ्ट हो गया। हालांकि, दोनों की बातचीत होती रही। ननिहाल के गांव में टीचर को दफनाया जाएगा शिक्षिका निशात फातिमा को उनके ननिहाल के गांव सुमेरनगर में दफनाया जाएगा। पूरा परिवार शव लेकर सुमेरनगर रवाना हो चुका है। सऊद को मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। ………….. हत्याकांड के जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. स्कूल में महिला टीचर को घसीटकर ले गया, CCTV: कहा- मेरी जान लो, मैं तुम्हारी लूंगा; लखीमपुर में हत्या करके सुसाइड किया लखीमपुर में महिला टीचर की हत्या से पहले का CCTV सामने आया है। इसमें आरोपी टीचर को गन पॉइंट पर लेकर उसका हाथ पकड़कर खींचते हुए ले जाता दिख रहा है। बच्चे और टीचर सहमे नजर आ रहे हैं। कोई उसे रोकने की हिम्मत नहीं करता। आरोपी टीचर को स्कूल के फर्स्ट फ्लोर पर ले जाता है। थोड़ी देर बाद टीचर को 4 गोली मारकर खुद जान दे देता है। पढ़े पूरी खबर… स्कूल में 26 साल की महिला टीचर की हत्या: लखीमपुर में युवक क्लास में घुसा, खींचकर बाहर लाया, 3 गोली मारीं; फिर सुसाइड किया लखीमपुर में एक स्कूल में घुसकर महिला टीचर की हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले टीचर को तमंचे से 3 गोलियां मारीं, फिर खुद भी सुसाइड कर लिया। मामला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेंस एकेडमी स्कूल का है। वारदात के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। टीचर की हत्या होते देखकर बच्चे भी डर गए और रोने लगे। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗