वनडे ट्राई सीरीज- इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया:बेन डकेट ने 167 रन बनाए, डॉसन को 4 विकेट; रत्नायके का शतक काम नहीं आया
इंग्लैंड ने वनडे ट्राई सीरीज में श्रीलंका को 55 रन से हरा दिया। लाहौर में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 386 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.1 ओवर में 331 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए पवन रत्नायके ने 118 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने 89 रन बनाए। इंग्लै

इंग्लैंड ने वनडे ट्राई सीरीज में श्रीलंका को 55 रन से हरा दिया। लाहौर में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 386 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45.1 ओवर में 331 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका के लिए पवन रत्नायके ने 118 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा कप्तान कुसल मेंडिस ने 89 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 4 विकेट लिए। इससे पहले इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट ने 167 रन की पारी खेली। उन्होंने 132 गेंदों में 24 चौके लगाए। इस वनडे ट्राई सीरीज का फाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 31 अक्टूबर को खेला जाएगा। मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। डकेट और बैंटन ने 163 रन की ओपनिंग साझेदारी की टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे इंग्लैंड को बेन डकेट और टॉम बैंटन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 163 रन की साझेदारी की। टॉम बैंटन ने 75 गेंदों पर 74 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने इस साझेदारी को तोड़ा। 25वें ओवर की आखिरी गेंद पर शनाका ने बैंटन को बोल्ड किया। डकेट और ब्रूक ने भी दूसरे विकेट के लिए 107 रन जोड़े असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने 89 रन बनाए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कामिंदु मेंडिस 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो ने 50 गेंद पर 48 रन बनाए। उन्होंने कप्तान कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। कुसल मेंडिस ने 71 गेंद पर 89 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। वे जो रूट की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स को कैच दे बैठे। इसके बाद पवन रत्नायके ने पारी संभाली और 77 गेंद पर 118 रन बनाए। उन्होंने 15 चौके और एक छक्का लगाया। डॉसन ने 4 विकेट लेकर श्रीलंका को रोका लियाम डॉसन ने श्रीलंका के मध्यक्रम को झटके दिए। उन्होंने पवन रत्नायके, अविष्का फर्नांडो, दासुन शनाका और असिथा फर्नांडो को आउट किया। डॉसन ने 10 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट लिए। सन्नी बेकर ने 75 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। सैम करन और हेनरी क्रोकोम्ब को एक-एक विकेट मिला। पिछली बार श्रीलंका ने 430 रन चेज किए थे इससे पहले दोनों टीमों के पिछले मुकाबले में इंग्लैंड ने 429 रन बनाए थे। हालांकि श्रीलंका ने यह टारगेट भी हासिल कर लिया था। यह वनडे इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रनचेज था। मैच में पवन रत्नायके ने शतक लगाया था। शनाका ने 50 गेंद पर 97 रन बनाए। अविष्का फर्नांडो ने भी 97 रन बनाए, जबकि जनिथ लियानागे ने 27 गेंद पर नाबाद 61 रन बनाए। लियानागे ने छक्का लगाकर जीत दिलाई थी। इस मैच की पूरी खबर पढ़ें…
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
