3 अक्टूबर 2026, 7:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

वाराणसी के ढेरही टोल पर किसानों का प्रदर्शन-हंगामा:1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती से हाईवे बना छावनी, हिरासत में लिए कई किसान

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर भूमि अधिग्रहण और टोल की वसूली के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन का शंखनाद किया। किसानों के आह्वान के बाद पुलिस ने पूरे हाईवे और टोल प्लाजा को छावनी बना दिया। किसानों के पहुंचने पर उन्हें टोल की ओर जाने से रोका तो तीखी नोकझोंक भी हो गई। गांव-कस्बों से आने वाले किसानों को चौराहों पर अलग-अलग जगह रोक दिया गया। सै

वाराणसी के ढेरही टोल पर किसानों का प्रदर्शन-हंगामा:1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती से हाईवे बना छावनी, हिरासत में लिए कई किसान
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर भूमि अधिग्रहण और टोल की वसूली के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन का शंखनाद किया। किसानों के आह्वान के बाद पुलिस ने पूरे हाईवे और टोल प्लाजा को छावनी बना दिया। किसानों के पहुंचने पर उन्हें टोल की ओर जाने से रोका तो तीखी नोकझोंक भी हो गई। गांव-कस्बों से आने वाले किसानों को चौराहों पर अलग-अलग जगह रोक दिया गया। सैकड़ों किसानों के पहुंचने की सूचना पर आला अफसर भी टोल प्लाजा पहुंचे। क्षेत्र के कई किसानों को पुलिस ने देर रात ही हिरासत में ले लिया तो कई किसान नजरबंद कर दिए गए। क्षेत्रीय विधायक थाने में पहुंचे और किसानों से संवाद किया। सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी किसानो को समर्थन देने पहुंचे हैं। बुधवार को वाराणसी ढेरही टोल प्लाजा पर वसूली के विरोध में प्रस्तावित किसान धरना-प्रदर्शन से पहले पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी। सुबह से ही दानगंज, चोलापुर और धरसौना क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। किसानों ने किसान यूनियन के बैनर तले सुबह 10 बजे धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। इसके साथ ही प्रदर्शन के लिए जुट रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लेना शुरू कर दिया। किसानों की योजना दानगंज बाजार से पैदल मार्च करते हुए ढेरही टोल प्लाजा पहुंचने की थी। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। प्रदर्शन स्थल और आसपास के बाजारों में पुलिस बल तैनात किया गया है। दानगंज से टोल तक पैदल मार्च की थी तैयारी पूर्वांचल किसान यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह ‘डोभी’ ने ढेरही टोल पर वसूली का विरोध करते हुए आंदोलन का ऐलान किया था। किसानों का आरोप है कि एनएचएआई ने सड़क निर्माण के लिए उनकी जमीन ली, लेकिन कई किसानों को मुआवजा नहीं मिला। उनका यह भी कहना है कि करीब 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है, इसके बावजूद टोल वसूला जा रहा है। अधिवक्ता नीरज यादव के मुताबिक, ढेरही टोल प्लाजा चंदवक के रामगढ़ इलाके में प्रस्तावित है। उनका कहना है कि टोल से करीब एक किलोमीटर आगे लगभग 16 किलोमीटर सड़क का हिस्सा अभी बना नहीं है। स्थानीय लोग पहले आधार कार्ड दिखाकर आवागमन करते थे, लेकिन अब उनसे भी टोल लिया जा रहा है प्रशासन ने 50 प्रतिशत छूट की बात कही वरुणा जोन के डीसीपी राजेश पांडेय ने बताया कि प्रशासन ने एनएचएआई से किसानों के मासिक पास पर 50 प्रतिशत छूट दिलाई है। अन्य मांगों पर बातचीत जारी है। इससे पहले मंगलवार को किसानों और अधिकारियों के बीच बैठक भी हुई थी, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी। किसानों के आंदोलन को भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों का समर्थन मिलने की बात कही गई है। स्थानीय व्यापारियों ने भी दानगंज, धरसौना और चोलापुर बाजार बंद रखने का निर्णय लिया था। बुधवार को पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स तैनात की है और किसानों को प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोकने के लिए हिरासत में लिया जा रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗