23 नवंबर 2026, 4:19 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

वाराणसी गोरखनाथ-मठ में CM की माता के लिए हुई श्रद्धांजलि-सभा:91 वर्ष में उत्तराखंड में हुआ निधन, अंबरीश सिंह और हिंदू युवा वाहिनी ने अर्पित की पुष्पांजलि

वाराणसी के मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर मठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माताजी के 91 वर्ष की आयु में हुए निधन के बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के मानद सदस्य अंबरीश सिंह 'भोला' समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों ने एकत्र हो

वाराणसी गोरखनाथ-मठ में CM की माता के लिए हुई श्रद्धांजलि-सभा:91 वर्ष में उत्तराखंड में हुआ निधन, अंबरीश सिंह और हिंदू युवा वाहिनी ने अर्पित की पुष्पांजलि
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वाराणसी के मैदागिन स्थित गोरखनाथ मंदिर मठ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ की माताजी के 91 वर्ष की आयु में हुए निधन के बाद एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के मानद सदस्य अंबरीश सिंह 'भोला' समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और सामाजिक लोगों ने एकत्र होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मौन रखकर और पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर और माताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर मौजूद अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि आज हम सभी उस महान विभूति को नमन कर रहे हैं, जिन्होंने योगी आदित्यनाथ जैसे तेजस्वी पुत्र को जन्म दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पूरे उत्तर प्रदेश को 'उत्तम प्रदेश' बनाने के साथ-साथ संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म का डंका बजा रहे हैं। ऐसी पूज्य माता को जन्म देने के लिए पूरा समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा। हिंदू वाहिनी और सामाजिक कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी मैदागिन स्थित गोरखनाथ मठ में आयोजित इस शोक सभा में संगठन के पदाधिकारियों, हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं और शहर के अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सभी ने नम आंखों से माताजी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके सादगीपूर्ण जीवन को याद किया। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि माताजी का जीवन त्याग और संस्कारों की मिसाल रहा है, जिसकी झलक मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व और जनसेवा के कार्यों में स्पष्ट दिखाई देती है। काशीवासियों से की श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील मीडिया से बातचीत करते हुए अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को भयमुक्त वातावरण और सुरक्षा मुहैया कराने का ऐतिहासिक कार्य किया है। ऐसे में एक ऐसे कर्मयोगी पुत्र को जन्म देने वाली माता की आत्मा की शांति के लिए सभी काशीवासियों को ईश्वर से प्रार्थना करनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक प्रार्थना के साथ दिवंगत आत्मा की सद्गति की कामना की गई।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗