3 अक्टूबर 2026, 7:05 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

वाराणसी में ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा-2 की मौत:सिर सड़क पर चिपका, चालक फरार; लोगों ने थाने का घेराव किया

वाराणसी में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया गुजरने से दोनों का सिर सड़क से चिपक गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के शव सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा लोहता थाना क्षेत्र में करीब 10:30 बजे हुआ। दोनों की पहचान छेदी फल वाले उर्

वाराणसी में ट्रक ने साइकिल सवारों को रौंदा-2 की मौत:सिर सड़क पर चिपका, चालक फरार; लोगों ने थाने का घेराव किया
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
वाराणसी में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। ट्रक का पहिया गुजरने से दोनों का सिर सड़क से चिपक गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के शव सड़क पर बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। हादसा लोहता थाना क्षेत्र में करीब 10:30 बजे हुआ। दोनों की पहचान छेदी फल वाले उर्फ उमर (60) और राशिद जमाल पुत्र अनवारुल हक (16) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रक और उसके चालक की तलाश की जा रही है। देखिए 3 तस्वीरें.. अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… मंडी से फल लेकर लौट रहा था कारोबारी लोहता थाना क्षेत्र के भट्टी निवासी उमर फल का कारोबार करते थे। वह चौराहे पर ठेला लगाकर फल बेचते थे। शनिवार सुबह वह साइकिल से मंडी गए थे। वहां से केला और कुछ अन्य फल खरीदने के बाद घर के लिए निकले। उमर का घर हादसे वाली जगह से करीब 800 मीटर दूर था। वह महाजन इंटरनेशनल फैक्ट्री के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। बाजार गया था राशिद राशिद जमाल अलावह की बड़ी मस्जिद के पास रहता था। उसके पिता अनवारुल हक ने बताया कि राशिद 10वीं में पढ़ता था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह किसी काम से बाजार गया था।राशिद साइकिल से घर से निकला था। घूमते हुए वह महाजन इंटरनेशनल फैक्ट्री के सामने पहुंचा। इसी दौरान अकेलवा की तरफ से चांदपुर की ओर जा रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद जुटी भीड़ घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सड़क पर क्षतिग्रस्त साइकिल और सामान देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में दोनों परिवारों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंच गए।हादसे की जानकारी मिलने के बाद इलाके में लोगों की भीड़ बढ़ गई। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और सड़क को सामान्य कराया। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन घटना से आक्रोशित दोनों परिवारों के लोग लोहता थाने पहुंचे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया और नारेबाजी की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। रोहनिया ACP अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया- हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हादसे में शामिल ट्रक की पहचान और चालक को पकड़ने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही ट्रक को बरामद कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗