विसर्जन जुलूस में तेज आवाज और वाइब्रेशन में बजाया डीजे:सुल्तानपुर शहर में 14 और कुड़वार में 10 नामजद संचालकों पर केस दर्ज
सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाली नगर में 14 नामजद और कुछ अज्ञात संचालकों पर, जबकि कुड़वार में 10 नामजद संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक अविनाश चंद्र की शिकायत के मुताबिक, 27 और 28 अक्टूबर की र

सुल्तानपुर में दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया। कोतवाली नगर में 14 नामजद और कुछ अज्ञात संचालकों पर, जबकि कुड़वार में 10 नामजद संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उपनिरीक्षक अविनाश चंद्र की शिकायत के मुताबिक, 27 और 28 अक्टूबर की रात पुलिस शाहगंज, घंटाघर, गंदा नाला, पोस्ट ऑफिस चौराहा और बस स्टैंड इलाके में गश्त कर रही थी। इस दौरान जुलूस में शामिल डीजे संचालक तेज आवाज और वाइब्रेशन के साथ संगीत बजाते मिले। शाहगंज, घंटाघर रोड, पंचरास्ता, गभड़िया ओवरब्रिज और बस अड्डे के पास स्थानीय लोगों, दुकानदारों, राहगीरों और एंबुलेंस से मरीजों को ले जा रहे लोगों ने पुलिस से शिकायत की। उनका कहना था कि डीजे की तेज आवाज और वाइब्रेशन से धड़कन तेज हो रही थी और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कोतवाली नगर में 14 संचालक नामजद पुलिस के मुताबिक, जांच में कई डीजे संचालकों के साउंड बॉक्स और ट्वीटर हॉर्न निर्धारित मानकों से अधिक आवाज वाले पाए गए। इनमें सचिन डीजे अयोध्या, अक्षिता इवेंट, संदीप डीजे बस्ती, बादल डीजे, आर्यन इवेंट अंबेडकर नगर, ओम साईं डीजे, चंदन डीजे किंग ऑफ बनारस, शिवा म्यूजिक एवं लाइट सिस्टम प्रयागराज, करन इवेंट अकबरपुर अंबेडकर नगर, डीजे महाकाल किंग ऑफ बलरामपुर, डीजे बेस्ट झंकार अकबरपुर, स्टार इवेंट सिद्धार्थनगर, आशीष डीजे और वैष्णव डीजे शामिल हैं। पुलिस अन्य अज्ञात संचालकों की पहचान कर रही है। मौके पर वीडियो और फोटो लेने के बाद कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार को सौंपी गई है। कुड़वार में 10 संचालकों पर मुकदमा कुड़वार में उपनिरीक्षक अम्बरीश कुमार पाठक की शिकायत पर 10 संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इनमें बादल डीजे कंपनी के संचालक अरविन्द विश्वकर्मा निवासी लोहरामऊ, कोतवाली देहात, सुल्तानपुर; धड़कन डीजे के संचालक अनुज गुर्जर निवासी मेरठ; हैपी डीजे के संचालक राज कमल निवासी अलीगंज, अंबेडकरनगर और शुभम इवेंट्स के अज्ञात संचालक निवासी कुड़वार, सुल्तानपुर शामिल हैं। इसके अलावा हीरो म्यूजिक किंग के अज्ञात संचालक निवासी घरहाँ खुर्द, कोतवाली नगर, सुल्तानपुर; अमित डीजे के संचालक अमित निवासी पट्टी, प्रतापगढ़; डीजे श्याम गोल्डन रथ के संचालक सुरेश अग्रहरी निवासी रामगंज, अमेठी; डीजे राजकोट के संचालक सूरज कुमार मोदनवाल निवासी कस्बा कुड़वार, सुल्तानपुर; आजाद स्पीकर इंटरप्राइजेज, राजकोट, कुड़वार और डीजे ए. रॉक्स के अज्ञात संचालक के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
