3 अक्टूबर 2026, 6:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

शिक्षा निदेशालय के गेट पर छात्रों को पुलिस ने रोका:पुलिस ने बैरिकेड लगाया, मेन गेट पर ही नारेबाजी के साथ प्रदर्शन

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार को भी तेज हो गया। शिक्षा निदेशालय का दोबारा घेराव करने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जिसके बाद सभी अभ्यर्थी निदेशालय के मुख्य द्वार पर ही नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। 2 तस्वीरें देखिए… रातभर धरना,

शिक्षा निदेशालय के गेट पर छात्रों को पुलिस ने रोका:पुलिस ने बैरिकेड लगाया, मेन गेट पर ही नारेबाजी के साथ प्रदर्शन
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी भर्ती में पुरानी नियमावली बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन मंगलवार को भी तेज हो गया। शिक्षा निदेशालय का दोबारा घेराव करने पहुंचे छात्रों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। जिसके बाद सभी अभ्यर्थी निदेशालय के मुख्य द्वार पर ही नारेबाजी के साथ प्रदर्शन करने लगे। 2 तस्वीरें देखिए… रातभर धरना, सुबह बैरिकेडिंग सोमवार दोपहर से ही पुरानी नियमावली बहाली की मांग को लेकर अभ्यर्थी निदेशालय परिसर में डेरा डाले हुए हैं और पूरी रात धरना-प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह जब छात्र दोबारा एकजुट होने लगे, तो प्रशासन ने उन्हें बैरिकेड लगाकर रोक लिया। इसके बाद गेट पर ही विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। अंदर-बाहर बंटा प्रदर्शन कुछ लोग परिसर के भीतर और ज्यादातर छात्र बाहर ही प्रदर्शन कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि अनशनकारी साथी अंदर हैं और हमें बाहर ही पुलिस ने रोक लिया है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन अपनी मांग रखने से भी वंचित करना चाहता है। मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा अभ्यर्थियों ने साफ कहा कि वे पीछे नहीं हटेंगे और मांग पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। TGT-PGT अभ्यर्थी पुरानी नियमावली और पुराने परीक्षा पैटर्न के आधार पर अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार खाली पदों पर भर्ती की मांग को लेकर 31 अगस्त से आंदोलनरत हैं। वहीं 5 सितंबर से शुरू हुआ आमरण अनशन अब तक लगातार चल रहा है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗