27 अक्टूबर 2026, 4:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू:14 टेबल पर काउंटिंग, केंद्र पर 4-स्तरीय सुरक्षा; भाजपा-सपा प्रत्याशी मौजूद

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में जारी है। 17 जिलों के 200 बूथों से आईं मतपेटियों के वोट गिनने के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। रिटर्निंग ऑफिसर और कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया था। मतग

शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू:14 टेबल पर काउंटिंग, केंद्र पर 4-स्तरीय सुरक्षा; भाजपा-सपा प्रत्याशी मौजूद
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में जारी है। 17 जिलों के 200 बूथों से आईं मतपेटियों के वोट गिनने के लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। रिटर्निंग ऑफिसर और कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया था। मतगणना में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्याशियों के एजेंटों की मौजूदगी में वोटों की गिनती हो रही है। मतगणना के लिए एजेंटों की दो शिफ्ट तय की गई हैं। एक शिफ्ट में 16 एजेंट मौजूद रहेंगे, जिनमें 14 अलग-अलग टेबल और दो आरओ-एआरओ टेबल पर तैनात होंगे। मतगणना के नतीजों पर प्रत्याशियों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भी नजर है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗