3 अक्टूबर 2026, 7:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

शामली में गली तोड़ने से मकानों की नींव में पानी:ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर उचित निकासी की मांग की, बच्चों को भी परेशानी

शामली के कैराना तहसील के जगनपुर गांव में पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे मोहल्ले का पानी निकालने के लिए उनकी संकरी गली में तोड़फोड़ कर पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। इससे गली में बने मकानों की नींव में पानी भरने और उनके खराब होने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने बुधव

शामली में गली तोड़ने से मकानों की नींव में पानी:ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत कर उचित निकासी की मांग की, बच्चों को भी परेशानी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
शामली के कैराना तहसील के जगनपुर गांव में पानी की निकासी को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि दूसरे मोहल्ले का पानी निकालने के लिए उनकी संकरी गली में तोड़फोड़ कर पानी निकालने की कोशिश की जा रही है। इससे गली में बने मकानों की नींव में पानी भरने और उनके खराब होने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने बुधवार को जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ले की गली पहले से ही काफी छोटी और तंग है। गली के आसपास मकान सड़क के लेवल पर बने हैं। ऐसे में ज्यादा पानी छोड़े जाने से मकानों की नींव पर असर पड़ने की आशंका है। ग्रामीणों का कहना है कि मोहल्ले में ज्यादातर गरीब परिवारों के मकान हैं। अगर पानी भरने से मकानों को नुकसान होता है, तो उन्हें आर्थिक दिक्कत होगी। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संकरी गली में पानी भरने से राहगीरों और स्कूल जाने वाले बच्चों को आने-जाने में परेशानी होगी। पानी जमा होने के कारण गंदगी और मच्छरों की समस्या बढ़ेगी और बीमारियां फैलने का डर भी है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मौके पर जांच करवाकर पानी निकासी का सही इंतजाम करने की मांग की है। शिकायत करने वालों में मदनपाल पुत्र अजब सिंह, महीपाल पुत्र मुरारीलाल, तरसपाल पुत्र नकली और कृष्ण पुत्र अमीचंद समेत कई अन्य ग्रामीण शामिल थे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗