श्रद्धा पुलिस से बोली- मुझसे नहीं, वकील से बात करिए:लखनऊ के थाने में 4 घंटे से हो रही पूछताछ, थोड़ी देर में कोर्ट में पेशी
मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी STF नागपुर से लखनऊ ले आई। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब श्रद्धा हजरतगंज थाने पहुंची तो वह अपना मुंह छिपाते दिखी। हाथ उठाकर नजर बचाते हुए थाने के अंदर गई। थाने में श्रद्धा से पुलिस पिछले 4 घंटे से पूछताछ कर रही है। रश्मि और दानिश से अलग-अलग कमरों में सवाल पूछे जा रहे है

मॉडल श्रद्धा दुबे को यूपी STF नागपुर से लखनऊ ले आई। उसके साथ बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश भी हैं। गुरुवार सुबह 10 बजे जब श्रद्धा हजरतगंज थाने पहुंची तो वह अपना मुंह छिपाते दिखी। हाथ उठाकर नजर बचाते हुए थाने के अंदर गई। थाने में श्रद्धा से पुलिस पिछले 4 घंटे से पूछताछ कर रही है। रश्मि और दानिश से अलग-अलग कमरों में सवाल पूछे जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, श्रद्धा पुलिस के सामने चुप्पी साधे हुए हैं। बार-बार यही कह रही है कि मुझसे नहीं, मेरे वकील से बात करिए। थोड़ी देर में पुलिस उसे मेडिकल के लिए ले जाएगी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर 14 दिन की रिमांड मांगेगी। इससे पहले, श्रद्धा समेत तीनों आरोपियों को मंगलवार को नागपुर के एक अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया था। लखनऊ में 9 अक्टूबर को कारोबारी शिवा शर्मा की श्रद्धा के फ्लैट से गिरकर मौत हो गई थी। शिवा की मां ने श्रद्धा के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई थी, जिसके बाद से श्रद्धा फरार चल रही थी।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
