3 अक्टूबर 2026, 4:58 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

शाहजहांपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट पर धरना:किसान पदाधिकारी बोले- बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्द दिया जाए मुआवजा

शाहजहांपुर में गुरूवार दोपहर साढ़े 12 बजे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं को हल करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए। साथ ही, पानी निकासी क

शाहजहांपुर में किसानों का कलेक्ट्रेट पर धरना:किसान पदाधिकारी बोले- बाढ़ प्रभावित किसानों को जल्द दिया जाए मुआवजा
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
शाहजहांपुर में गुरूवार दोपहर साढ़े 12 बजे भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन को 18 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसमें किसानों से जुड़ी समस्याओं को हल करने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि बाढ़ से प्रभावित किसानों को जल्द मुआवजा दिया जाए। साथ ही, पानी निकासी की व्यवस्था सुधारी जाए। बेसहारा पशुओं को गौशाला भेजा जाए और गौशालाओं की व्यवस्था सुधारी जाए। इसमें स्थानीय गौ भक्तों को भी शामिल किया जाए। कुल 12000 रुपये सम्मान निधि दी किसानों की जमीन के अंश संशोधन का काम गांव-गांव कैंप लगाकर किया जाए। निजी नलकूप का कनेक्शन सरकार द्वारा किसानों को मुफ्त कराया जाए। पीएम किसान सम्मान निधि 6000 रुपये के साथ उत्तर प्रदेश सीएम किसान सम्मान निधि 6000 रुपये जोड़कर किसानों को कुल 12000 रुपये सम्मान निधि दी जाए। गन्ने का मूल्य 425 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। इसी तरह, गेहूं का समर्थन मूल्य 2585 रुपये से बढ़ाकर 3750 रुपये और धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये से बढ़ाकर 3550 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। सरकारी नलकूपों की बंद पाइपलाइन और टूटी या बंद नालियों को ठीक कराया जाए। जिन ग्राम पंचायतों में सरकारी नलकूप नहीं हैं, वहां जरूरत के हिसाब से नलकूप लगाए जाएं। लेखपालों और सेक्रेटरी को ग्राम पंचायत के पंचायत घर में बैठने के सरकारी आदेश को ठीक से लागू किया जाए। शाहजहांपुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों की चरागाह जमीन को भूमाफियाओं से खाली कराया जाए। बीज किसानों को आसानी से उपलब्ध नंदिनी कृषक योजना और मिनी नंदिनी कृषक योजना के चयन में पारदर्शिता लाई जाए। धान खरीद केंद्र हर ग्राम पंचायत में लगवाया जाए और धान खरीद में बिचौलियों पर कार्रवाई की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि आगामी रबी फसलों की बुवाई के लिए खाद और बीज किसानों को आसानी से उपलब्ध कराया जाए। खाद की कालाबाजारी रोकी जाए और स्थानीय कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए। कर्मचारियों और अधिकारियों की शिकायतों पर गंभीरता से जांच कराकर दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। शाहजहांपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश की नहर व्यवस्था को मजबूत और ठीक किया जाए, जिससे सिंचाई और पानी का स्तर सुधर सके।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗