स्कूल में 26 साल की महिला टीचर की हत्या:युवक क्लास में घुसा, खींचकर बाहर लाया, 3 गोली मारी; फिर सुसाइड किया; लखीमपुर में वारदात
यूपी के लखीमपुर में स्कूल में घुसकर महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया। मामला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल का है। वारदात के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार सुबह 11.30 बजे महिला टीचर निशात फातिमा (26) स्कूल की दूसरी मंजिल पर क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी ह

यूपी के लखीमपुर में स्कूल में घुसकर महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने भी सुसाइड कर लिया। मामला कलेक्ट्रेट के ठीक सामने स्थित चिल्ड्रेन्स एकेडमी स्कूल का है। वारदात के समय स्कूल में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। सोमवार सुबह 11.30 बजे महिला टीचर निशात फातिमा (26) स्कूल की दूसरी मंजिल पर क्लास में बच्चों को पढ़ा रही थीं। तभी हमलावर सऊद अंसारी (28) असलहा लेकर पहुंचा। फातिमा का हाथ पकड़कर बाहर बरामदे में ले आया। फिर बहस करने लगा। कहासुनी के बीच सऊद ने अचानक असलहा निकाला और फातिमा पर ताबड़तोड़ फायर कर दिए। वह फर्श पर गिर गई। फायरिंग की आवाज सुनकर चीख-पुकार मच गई। बच्चे चिल्लाने लगे। स्टाफ भागकर पहुंचा। इस बीच सऊद ने खुद को भी गोली मार ली। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को खाली कराया। परिजनों को बुलाकार बच्चों को घर भेज दिया। फिलहाल स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात है। किसी को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है। SP ख्याति गर्ग, ASP पवन गौतम और CO सिटी विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे। स्कूल स्टाफ से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी इलाके का है। वारदात की 3 तस्वीरें देखिए- बैग में तमंचा छिपाकर घुसा आरोपी, बातचीत के दौरान गोली मारी इन 3 सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस 1. पुलिस पता लगा रही है कि क्या निशात फातिमा और सऊद अंसारी एक-दूसरे को पहले से जानते थे या उनके बीच कोई रिश्ता था? परिवारिक विवाद और एकतरफा प्यार वाले एंगल पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।
2. चौंकाने वाली बात यह है कि कलेक्ट्रेट के सामने होने के बाद भी स्कूल की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक हो गई। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी सीधे दूसरी मंजिल की क्लास तक कैसे पहुंच गया?
3. स्कूल में सुरक्षा गार्ड की तैनाती रहती है। ऐसे में आरोपी के क्लास तक पहुंचने से सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरोपी अक्सर टीचर से मिलने आता था। गार्ड ने उसकी तलाशी क्यों नहीं ली? खबर लगातार अपडेट की जा रही है….
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
