29 नवंबर 2026, 5:45 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर की निशानदेही का विरोध किया:कासगंज-अमांपुर रोड पर सेंटर पॉइंट 3-4 फुट खिसकाने का आरोप

कासगंज-अमांपुर रोड पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए की गई निशानदेही का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उनका आरोप है कि सड़क का सेंटर पॉइंट बीच में रखने के बजाय 3-4 फुट एक तरफ खिसकाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे सड़क किनारे मकान या दुकान आगे बनाकर रखने वालों को फायदा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंटर पॉइंट को अलग-अलग जगहों

स्थानीय लोगों ने फ्लाईओवर की निशानदेही का विरोध किया:कासगंज-अमांपुर रोड पर सेंटर पॉइंट 3-4 फुट खिसकाने का आरोप
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
कासगंज-अमांपुर रोड पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए की गई निशानदेही का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। उनका आरोप है कि सड़क का सेंटर पॉइंट बीच में रखने के बजाय 3-4 फुट एक तरफ खिसकाया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे सड़क किनारे मकान या दुकान आगे बनाकर रखने वालों को फायदा होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सेंटर पॉइंट को अलग-अलग जगहों पर इधर-उधर किया जा रहा है। फ्लाईओवर निर्माण कर रहे इंजीनियर हेमन्त कुमार ने कहा कि उन्हें ऊपर से अलाइनमेंट मिला है और वे सड़क की तय जगह का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। चन्द्रवीर सिंह सोलंकी ने कहा कि उन्होंने अपने घर के आगे जगह छोड़ी है। उन्होंने सवाल किया कि सड़क की हद में मकान या दुकान बनाने वालों को कैसे सही माना जा सकता है। स्थानीय निवासी तिलक सिंह, धर्मेन्द्र, लोकेश और चन्द्रवीर सिंह सोलंकी ने सेंटर पॉइंट को लेकर आपत्ति जताई है। तिलक सिंह फौजी ने कहा कि सेंटर पॉइंट सड़क के बीच में रखने के बजाय उनकी तरफ 3-4 फुट खिसका दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों पर सेंटर पॉइंट बदलने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि फ्लाईओवर का निर्माण सड़क के बीच से सेंटर पॉइंट तय करने के बाद किया जाए।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗