22 अक्टूबर 2026, 6:47 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

स्नातक चुनाव के लिए 33 पोलिंग पार्टियां रवाना:जालौन में 20,999 मतदाता करेंगे वोटिंग, DM समीर की मौजूदगी में मिली सामग्री

इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार दोपहर उरई स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से 33 पोलिंग पार्टियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके निर्धारित मतदान

स्नातक चुनाव के लिए 33 पोलिंग पार्टियां रवाना:जालौन में 20,999 मतदाता करेंगे वोटिंग, DM समीर की मौजूदगी में मिली सामग्री
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 के मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार दोपहर उरई स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय से 33 पोलिंग पार्टियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री उपलब्ध कराकर उनके निर्धारित मतदान स्थलों के लिए रवाना किया गया। जनपद में इस चुनाव के दौरान कुल 20,999 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी समीर की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरित की गई। इसके बाद सभी मतदान दलों को उनके निर्धारित मतदेय स्थलों के लिए रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सभी पोलिंग पार्टियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत रही। मतदान को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके लिए जिले में 24 मतदान केंद्रों के अंतर्गत 33 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। पांच जोनल और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए जनपद में पांच जोनल मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पीठासीन अधिकारी के साथ तीन मतदान अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सभी 33 मतदेय स्थलों पर स्वतंत्र माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। मतदान प्रक्रिया की निगरानी के लिए वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान संपन्न कराया जा सके। 470 से अधिक पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के सभी 33 मतदेय स्थलों पर 470 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में डिप्टी एसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मतदान प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, जिससे मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश जिला प्रशासन ने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोकने के लिए संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है। प्रशासन का लक्ष्य इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। गुरुवार को पोलिंग पार्टियों के रवाना होने के साथ ही मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। अब शुक्रवार को जिले के 20,999 स्नातक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗