2 अक्टूबर 2026, 10:16 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सम्राट चौधरी इस्तीफा देंगे? अपने बयान पर 'फंसे' बिहार के CM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग शुरू हो गई है. 19 सितंबर को जमुई जिले में जिस तरह से एक नाबालिग लड़की के साथ घटना हुई उसको लेकर पूरा विपक्ष एनडीए सरकार पर हमलावर है. सम्राट चौधरी के एक पुराने बयान को लेकर अब विपक्ष के नेता उनसे इस घट

सम्राट चौधरी इस्तीफा देंगे? अपने बयान पर 'फंसे' बिहार के CM
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग शुरू हो गई है. 19 सितंबर को जमुई जिले में जिस तरह से एक नाबालिग लड़की के साथ घटना हुई उसको लेकर पूरा विपक्ष एनडीए सरकार पर हमलावर है. सम्राट चौधरी के एक पुराने बयान को लेकर अब विपक्ष के नेता उनसे इस घटना पर इस्तीफा देने की मांग करने लगे हैं.

सम्राट चौधरी ने क्या बयान दिया था?

दरअसल कुछ महीने पहले एक न्यूज़ चैनल के कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने कहा था कि आज अगर आपका दुश्मन नहीं है तो रात के 12 बजे खाना खाने के बाद घूमकर आइए, किसी ने छू दिया तो सम्राट चौधरी सुबह इस्तीफा दे देगा. सम्राट चौधरी के इसी बयान को लेकर अब कांग्रेस और आरजेडी की ओर से हमला बोला जा रहा है.

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, रोहिणी आचार्य सहित कई नेताओं ने सम्राट चौधरी के इस बयान को एक्श पर शेयर किया है. 

यह भी पढ़ें- जमुई मामले पर JDU का बेतुका बयान, कहा- ये छिटपुट घटना

रोहिणी आचार्य भड़कीं

रोहिणी आचार्य ने कहा, "सम्राट चौधरी को इस्तीफा दे देना चाहिए… बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुद कहा था कि अगर रात के 12 बजे अपने गांव में घूमते समय किसी ने भी महिला या लड़की को छू दिया, तो अगली सुबह अपना इस्तीफा दे देंगे. जमुई की बेहद शर्मनाक घटना के बाद, यदि वे अपने कहे पर कायम रहते, तो अब तक उनका इस्तीफा हो जाना चाहिए था."

'...तो सारे दावों की हेकड़ी निकल जाती है'

एक्स पोस्ट में रोहिणी ने कहा कि मंच पर खड़े होकर बड़े-बड़े और फिल्मी डायलॉग मारना बेहद आसान होता है, लेकिन जब जमीन पर सुरक्षा देने की बात आती है तो सारे दावों की हवा और हेकड़ी निकल जाती है. बहन-बेटियों के साथ जमुई जैसी घटनाएं और भी हो रही हैं सम्राट शासन में और गुंडे बेखौफ घूम रहे हैं बिहार में…" 

सम्राट चौधरी से सवाल किया, "जब खुद ही दावा किया था कि किसी ने छुआ भी तो अगली सुबह इस्तीफा दे दूंगा, तो अब अपनी उस बात पर कायम क्यों नहीं हैं? केवल भाषणबाजी और बातें बनाने से राज्य की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी, वादे के मुताबिक तुरंत कुर्सी छोड़िए."

यह भी पढ़ें- 'बिहार में कोई सुरक्षित नहीं, PM मोदी जिम्मेदार', जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗