27 नवंबर 2026, 3:58 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-अंगकृष रधुवंशी और मुशीर खान की फिफ्टी:मुंबई ने उत्तराखंड को और पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आखिरी राउंड गुरुवार को खेला जा रहा है। मुंबई ने उत्तराखंड को 86 रन से हरा दिया। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 209 रन बनाए। टीम के लिए मुशीर खान ने 40 गेंदों पर 65 और अंगकृष रघुवंशी ने 34 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। ह

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी-अंगकृष रधुवंशी और मुशीर खान की फिफ्टी:मुंबई ने उत्तराखंड को और पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हराया
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के ग्रुप स्टेज का आखिरी राउंड गुरुवार को खेला जा रहा है। मुंबई ने उत्तराखंड को 86 रन से हरा दिया। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 209 रन बनाए। टीम के लिए मुशीर खान ने 40 गेंदों पर 65 और अंगकृष रघुवंशी ने 34 गेंदों पर 51 रन की पारी खेली। हार्दिक तामोरे ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए। मुंबई की पारी में सरफराज खान ने भी 15 गेंदों पर 31 रन जोड़े। उत्तराखंड के लिए जगदीशा सुचित और रविंदर नेगी ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में उत्तराखंड की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुंबई ने 86 रन से जीत दर्ज की। पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हराया एलीट ग्रुप-C मुकाबले में पुडुचेरी ने मध्य प्रदेश को 2 विकेट से हरा दिया। मोहाली के PCA IS बिंद्रा स्टेडियम में मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 157 रन बनाए। टीम के लिए हर्ष गवली ने 48 गेंदों पर नाबाद 72 रन बनाए। राहुल बाथम ने 21 गेंदों पर 24 और कप्तान रजत पाटीदार ने 17 गेंदों पर 18 रन का योगदान दिया। पुडुचेरी के लिए प्रणय सिंह ने 29 रन देकर 4 विकेट लिए। परमेश्वरन सिवरमन ने नाबाद 36 रन बनाकर जिताया 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पुडुचेरी ने 147 रन तक 8 विकेट गंवा दिए थे। टीम को आखिरी 5 गेंदों पर 11 रन की जरूरत थी। परमेश्वरन सिवरमन ने 27 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। बादल रावत के साथ मिलकर उन्होंने टीम को जीत तक पहुंचाया। गौतम दिलीप शास्त्री ने 32 गेंदों पर 35 और वेदांत भारद्वाज ने 22 गेंदों पर 26 रन बनाए। मध्य प्रदेश के लिए शिवांग कुमार ने 21 रन देकर 3 विकेट लिए। आवेश खान, सारांश जैन और कुमार कार्तिकेय को एक-एक विकेट मिला सुपर लीग में जगह बनाने के लिए ग्रुप-B और ग्रुप-C की 8 टीमों के बीच मुकाबला सुपर लीग में जगह बनाने के लिए ग्रुप-B और ग्रुप-C की 8 टीमों के बीच मुकाबला होगा। ग्रुप-C में आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल और मध्य प्रदेश की टीमें दौड़ में हैं। वहीं, ग्रुप-B में दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के पास अगले दौर में पहुंचने का मौका है। ग्रुप-D से मुंबई और विदर्भ पहले ही सुपर लीग में जगह पक्की कर ली है दूसरी ओर, ग्रुप-D से मुंबई और विदर्भ ने पहले छह मैचों में 22-22 अंक हासिल कर सुपर लीग में जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-A से बड़ौदा भी 20 अंक के साथ क्वालिफाई कर चुका है। ग्रुप-C: आंध्र और हिमाचल के 20-20 अंक, केरल-एमपी को जीत जरूरी ग्रुप-C में आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश 20-20 अंकों के साथ टॉप-2 में हैं। केरल और मध्य प्रदेश के 16-16 अंक हैं। आंध्र और हिमाचल का रास्ता: दोनों टीमें अपने आखिरी मैच जीतकर सीधे सुपर लीग में पहुंच सकती हैं। आंध्र को हार के बाद भी मौका: आंध्र का मुकाबला महाराष्ट्र से है। अगर वह हार भी जाता है, तो हिमाचल के केरल को हराने पर बेहतर नेट रन रेट (NRR) के आधार पर क्वालिफाई कर सकता है। केरल का समीकरण: हिमाचल के खिलाफ हारने पर केरल टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। जीतने पर वह क्वालिफिकेशन की दौड़ में बना रहेगा और फैसला नेट रन रेट से हो सकता है। मध्य प्रदेश के लिए जीत जरूरी: मध्य प्रदेश को पुडुचेरी के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। इसके साथ उसे उम्मीद करनी होगी कि केरल, हिमाचल को हरा दे। इससे क्वालिफिकेशन के लिए नेट रन रेट की स्थिति बन सकती है। हालांकि, इस मामले में मध्य प्रदेश का NRR ग्रुप की टॉप-3 टीमों से काफी पीछे है। ग्रुप-B: चार टीमों के 16-16 अंक, दिल्ली का NRR सबसे बेहतर ग्रुप-B में दिल्ली, सौराष्ट्र, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के छह राउंड के बाद 16-16 अंक हैं। बेहतर नेट रन रेट के कारण दिल्ली (+2.871) पहले नंबर पर है। सौराष्ट्र (+0.478) दूसरे, पंजाब (+0.309) तीसरे और जम्मू-कश्मीर (-1.012) चौथे नंबर पर है। जम्मू-कश्मीर को जीत के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा: उसे हरियाणा के खिलाफ अपना मैच जीतना होगा। साथ ही दिल्ली, सौराष्ट्र और पंजाब में से कम से कम दो टीमों को अपना मैच गंवाना होगा। दिल्ली, सौराष्ट्र और पंजाब का समीकरण: इन तीनों टीमों को अपना आखिरी मैच जीतना होगा। साथ ही उन्हें उम्मीद करनी होगी कि बाकी दावेदारों में से अधिकतम एक टीम ही जीत दर्ज करे। NRR से होगा फैसला: अगर दो से ज्यादा टीमें अपने-अपने मैच जीतती हैं, तो सुपर लीग में जगह का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा। ग्रुप-A और D: बड़ौदा, मुंबई और विदर्भ ने बनाई जगह ग्रुप-D से मुंबई और विदर्भ ने शुरुआती छह मैचों में 22-22 अंक लेकर सुपर लीग के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप-A से बड़ौदा भी 20 अंक के साथ अगले दौर में पहुंच चुका है। ग्रुप-A की दूसरी टीम का फैसला बंगाल और राजस्थान के बीच होने वाले आखिरी मैच से होगा। दोनों के बीच यह मुकाबला वर्चुअल नॉकआउट होगा। अगर बड़ौदा अपना आखिरी मैच हारता है, तो ग्रुप में टॉप टीम का फैसला भी बंगाल और राजस्थान के मैच के विजेता के आधार पर होगा। जीत के साथ NRR सुधारने पर भी नजर ग्रुप-B और ग्रुप-C की सभी दावेदार टीमों को जीत के लिए मिलने वाले 4 अंकों के साथ अपना नेट रन रेट सुधारने पर भी ध्यान देना होगा। अंक बराबर रहने की स्थिति में बेहतर NRR सुपर लीग में जगह दिला सकता है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗