सुल्तानपुर में बनेगा स्थायी लेबर अड्डा:मजदूरों को सुबह 8 बजे से मिलेंगी सुविधाएं, 60 दिन तक रजिस्ट्रेशन और स्वास्थ्य जांच
सुल्तानपुर में जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू किया है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहर में पहले से जो लेबर अड्डा था, वहां मजदूर सड़क किनारे करीब 1 किलोमीटर तक खड़े रहते थे। इससे ट्रैफिक की समस्या होती थी और श्रमिकों की सुरक्षा को भी खतरा था। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लेबर अ

सुल्तानपुर में जिला प्रशासन ने श्रमिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए 'सेवा संकल्प अभियान' शुरू किया है। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि शहर में पहले से जो लेबर अड्डा था, वहां मजदूर सड़क किनारे करीब 1 किलोमीटर तक खड़े रहते थे। इससे ट्रैफिक की समस्या होती थी और श्रमिकों की सुरक्षा को भी खतरा था। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लेबर अड्डे को एक सुरक्षित और स्थायी जगह पर शिफ्ट करने का फैसला किया है। इस जगह को सभी जरूरी सुविधाओं के साथ एक परमानेंट लेबर अड्डे के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस अभियान के तहत अगले 60 दिनों तक श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाएं शामिल लगातार स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे, जिनमें एक्स-रे मशीन, मोबाइल एम्बुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध रहेंगी। श्रम विभाग श्रमिकों के लिए कई योजनाएं चला रहा है। इनमें मातृत्व लाभ, आवास, शौचालय, बच्चों की पढ़ाई और सामाजिक सुरक्षा जैसी योजनाएं शामिल हैं। इनकी जानकारी और लाभ मजदूरों तक पहुंचाए जाएंगे। श्रमिक सुबह 8 बजे ही काम पर निकल जाते हैं, जबकि सरकारी दफ्तर और अस्पताल 10 बजे खुलते हैं। इस समय के अंतर को खत्म करने के लिए लेबर अड्डे पर सुबह 8 बजे से ही सुविधाएं मिलेंगी। कलेक्ट्रेट का एक कर्मचारी भी वहां उपलब्ध रहेगा। वह सरकारी विभागों से जुड़ी श्रमिकों की समस्याओं को नोट करेगा और जनता दर्शन की तरह उनका हल कराएगा। सरकारी विभागों, ठेकेदारों और कंपनियों में काम करने वाले सभी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन जरूरी हो, इसके लिए नियमित जांच की जाएगी। इसका खास मकसद है कि किसी भी हादसे की स्थिति में श्रमिक के परिवार को सामाजिक सुरक्षा मिल सके। जिला प्रशासन का खास मकसद श्रमिकों को काम पर जाने से पहले ही सभी जरूरी सुविधाएं और मदद देना है। ओवरब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का निरीक्षण डीएम इंद्रजीत सिंह ने सोमवार सुबह 10:30 बजे दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद श्रमिकों से बात की और उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
समाचार स्रोत
यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
