3 अक्टूबर 2026, 7:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में लेबर अड्डे का डीएम ने किया निरीक्षण:मजदूरों से सुनी समस्याएं, दरियापुर लेबर अड्डे को बनाया जाएगा श्रमिक केंद्र

सुल्तानपुर शहर के दरियापुर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का डीएम इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। उन्होंने काम की तलाश में भटकने वाले मजदूरों और श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान डीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और वहां मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरियाप

सुल्तानपुर में लेबर अड्डे का डीएम ने किया निरीक्षण:मजदूरों से सुनी समस्याएं, दरियापुर लेबर अड्डे को बनाया जाएगा श्रमिक केंद्र
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सुल्तानपुर शहर के दरियापुर स्थित ओवर ब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का डीएम इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। उन्होंने काम की तलाश में भटकने वाले मजदूरों और श्रमिकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान डीएम ने उनकी समस्याएं सुनीं और वहां मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरियापुर लेबर अड्डे को एक स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने से बचाना है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इससे उन्हें सरकार की अलग-अलग कल्याण योजनाओं और सुरक्षा सुविधाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा। लेबर अड्डे पर जल्द ही विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस और एक्स-रे मशीनों जैसी जरूरी स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है। अधिकारियों को भरोसा दिलाया प्रशासन ने दरियापुर लेबर अड्डे का दोबारा व्यवस्थित संचालन शुरू किया है। इससे पहले अधिकांश श्रमिक शाहगंज चौराहे या अन्य स्थानों पर इकट्ठा होते थे। अब सभी श्रमिकों को एक निश्चित जगह पर संगठित करने की पहल की गई है। डीएम ने मीडिया और उपस्थित अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है। इस लेबर अड्डे को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसके साथ ही, डीएम ने दरियापुर ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे फाटक तक खाली पड़ी जमीन को भी अधिग्रहित करने का आदेश दिया है। इस जमीन को भी श्रमिकों के लिए आरक्षित किया जाएगा। इस दौरान सीएमओ भारत भूषण और ईओ लालचंद जैसे अधिकारी मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗