2 अक्टूबर 2026, 11:20 AM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर सीट से आजाद समाज पार्टी ने खेला मुस्लिम कार्ड:अनीस अहमद को बनाया प्रत्याशी, 2022 में सदर सीट से हारे थे

आजाद समाज पार्टी ने सुल्तानपुर विधानसभा सीट 188 के लिए अनीस अहमद खान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह घोषणा की, जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी है। इस घोषणा के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सुल्तानपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। अनीस अहमद खान ने 2021 में आजाद समाज पार्टी जॉइन की थी। वह 2022

सुल्तानपुर सीट से आजाद समाज पार्टी ने खेला मुस्लिम कार्ड:अनीस अहमद को बनाया प्रत्याशी, 2022 में सदर सीट से हारे थे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आजाद समाज पार्टी ने सुल्तानपुर विधानसभा सीट 188 के लिए अनीस अहमद खान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह घोषणा की, जिससे कार्यकर्ताओं में खुशी है। इस घोषणा के साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सुल्तानपुर में सियासी हलचल तेज हो गई है। अनीस अहमद खान ने 2021 में आजाद समाज पार्टी जॉइन की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में 189 सदर विधानसभा सीट से मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उनके टिकट पर मंडल संयोजक सरताज खान ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और जीतने की पूरी कोशिश करेगी। जब उनसे पूछा गया कि बसपा भी मुस्लिम प्रत्याशी की घोषणा कर चुकी है, तो सरताज खान ने कहा कि "जब कई दुकान होती है तभी दुकानदारी अच्छी होती है।" बताते चले कि अभी सपा और भाजपा ने यहां से अपना पत्ता नहीं खोला है। भाजपा से जहां सिटिंग विधायक के टिकट में बदलाव की चर्चा है वहीं सपा में भी बदलाव के संकेत हैं। बता दें कि आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इन सभी उम्मीदवारों को पार्टी प्रभारी भी बनाया गया है, जो अब चंद्रशेखर आजाद की पार्टी के प्रत्याशी होंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗