3 अक्टूबर 2026, 4:35 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा विपक्षी एकता के आह्वान पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जोरदार पलटवार किया है. राजभर ने कहा कि 2017 से अखिलेश यादव लगातार कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है. जबकि सच यह है कि संविधान सुरक्ष

'संविधान नहीं, अखिलेश यादव खतरे में', ओपी राजभर ने सपा चीफ को घेरा
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा विपक्षी एकता के आह्वान पर योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जोरदार पलटवार किया है. राजभर ने कहा कि 2017 से अखिलेश यादव लगातार कह रहे हैं कि संविधान खतरे में है. जबकि सच यह है कि संविधान सुरक्षित है और खतरे में खुद अखिलेश यादव हैं.

‘चार बार यादव को बनाया सीएम, मुस्लिम की नहीं आई याद’

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 20 प्रतिशत आबादी वाले मुसलमानों ने वोट देकर चार बार यादव को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन अखिलेश यादव के मन में एक बार भी यह विचार नहीं आया कि कम से कम किसी मुसलमान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया जाए. राजभर ने सपा अध्यक्ष की राजनीति पर भी सवाल उठाया.

अखिलेश यादव के ‘भाईचारे के चुनाव’ वाले बयान पर ओपी राजभर ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह भाईचारे का चुनाव नहीं, बल्कि दौलत का चुनाव है. वहीं पीडीए को लेकर राजभर ने कहा कि इसमें परिवारवाद हावी है. राजभर ने रामगोपाल, दौलतमंद का जिक्र करते हुए कहा कि बस अब ‘अपराधी’ का नाम घोषित किया जाना बाकी है. 

'जनता का पैसा लूटने वालों की जेबें खाली हुईं', विपक्ष पर CM योगी का पलटवार

2022 में मेरी वजह से सीटें बढ़ीं- राजभर

राजभर ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर कहा कि दोनों 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मिलकर लड़ चुके हैं. उन्होंने कहा कि यादव और मुस्लिम वोट के साथ कांग्रेस का वोट भी गठबंधन में शामिल था, लेकिन सपा 47 सीटों पर ही जीत सकी.

मंत्री राजभर ने 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय वह सपा के साथ थे और पार्टी 125 सीटों तक पहुंची. उन्होंने दावा किया कि अंबेडकरनगर की पांचों सीटें, आजमगढ़ की दस सीटें, गाजीपुर की सात सीटें, बलिया, मऊ समेत कुल 62 सीटों पर सपा को जीत सुभासपा की वजह से मिली. ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि आज अखिलेश यादव को सहारा देने वाला कोई नहीं है. उन्हें पता चल चुका है कि उनकी सरकार नहीं आने वाली है. इसी वजह से वे अपने लिए व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं.

'ग्राम स्वराज में परिवारवादी मॉडल की जगह नहीं', सपा-कांग्रेस पर CM का निशाना

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗