2 अक्टूबर 2026, 3:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सांसद चंद्रशेखर ने फॉरच्यूनर के बोनट पर बैठकर भरी फर्राटा,VIDEO:5 पुलिसकर्मी लटके रहे; संभल से लौट रहे थे

सांसद चंद्रशेखर आजाद का तेज रफ्तार फॉरच्यूनर के बोनट पर बैठकर सफर करने का वीडियो सामने आया है। 15 सेकेंड के वीडियो में सांसद फ्रंट शीशे के सहारे बोनट पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि कार के गेट पर 5 पुलिसकर्मी लटके हुए हैं। उनकी फॉरच्यूनर के आगे-पीछे काफिले की कई गाड़ियां भी फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में सांसद के सुरक्ष

सांसद चंद्रशेखर ने फॉरच्यूनर के बोनट पर बैठकर भरी फर्राटा,VIDEO:5 पुलिसकर्मी लटके रहे; संभल से लौट रहे थे
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
सांसद चंद्रशेखर आजाद का तेज रफ्तार फॉरच्यूनर के बोनट पर बैठकर सफर करने का वीडियो सामने आया है। 15 सेकेंड के वीडियो में सांसद फ्रंट शीशे के सहारे बोनट पर बैठे दिख रहे हैं, जबकि कार के गेट पर 5 पुलिसकर्मी लटके हुए हैं। उनकी फॉरच्यूनर के आगे-पीछे काफिले की कई गाड़ियां भी फर्राटा भरती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो में सांसद के सुरक्षाकर्मी दूसरी गाड़ियों को धीमी रफ्तार से चलने का इशारा करते दिख रहे हैं। वीडियो 29 सितंबर का बताया जा रहा है। बताया गया है कि चंद्रशेखर संभल के चंदौसी में जनसभा से लौट रहे थे, तभी का यह वीडियो है। वीडियो सामने आने के बाद सांसद ने गुरुवार को सफाई दी। चंद्रशेखर ने कहा- 'उनके काफिले में भीड़ ज्यादा थी और जाम लग रहा था। पुलिस भीड़ को संभाल नहीं पा रही थी। इसलिए उन्हें सुरक्षा के मानक तोड़कर खुद गाड़ी के ऊपर बैठना पड़ा और अपने लोगों को समझाना पड़ा।' तस्वीरें देखें… जानिए पूरा मामला 29 सितंबर को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की संभल के चंदौसी में जनसभा थी। इसमें वह सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए थे। बताया जाता है कि चंदौसी से निकलने के बाद समर्थकों की गाड़ियां उनके काफिले के साथ चलने लगीं। सांसद ने बताया कि काफी संख्या में गाड़ियां उनके काफिले में चलने से सड़क पर जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए उनको खुद गाड़ी के ऊपर चढ़कर समर्थकों से रास्ता खाली करने की अपील करनी पड़ी। सांसद बोले- पुलिस मेरी वजह से डंडा भी नहीं चला सकती थी गुरुवार को बिजनौर में सांसद चंद्रशेखर ने इस मामले में सफाई दी। सांसद ने कहा कि चंदौसी में रैली के बाद गाड़ी के आगे जाम लग गया था। पुलिस जाम खुलवाने में जुटी थी, लेकिन भीड़ को हटा नहीं पा रही थी। पुलिस उनकी वजह से डंडा भी नहीं चला पा रही थी, क्योंकि वहां बड़ी संख्या में महिलाएं थीं। उन्हें हटाने और रास्ता साफ करने के लिए मजबूरी में उन्हें गाड़ी के ऊपर आना पड़ा। लोगों से हाथ जोड़कर अपील करनी पड़ी, तब जाकर जाम खुला। बोले- किसी की जान पर खतरा नहीं होना चाहिए सांसद ने कहा कि सड़क पर जाम लगे और उनके कार्यकर्ताओं की जान मुसीबत में आए, वह ऐसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकते। कोई बीमार अस्पताल जा रहा हो और जाम में फंस जाए, तो उसकी जान पर खतरा नहीं होना चाहिए। SP बोले- संभल पुलिस कर सकती है कार्रवाई बिजनौर का वीडियो बताए जाने पर SP केके विश्नोई ने बताया कि मामला बिजनौर जिले का नहीं है। वीडियो चंदौसी का बताया जा रहा है। -------- ये खबर भी पढ़ें प्रेमानंदजी के शिष्य का चौथी मंजिल से कूदने का CCTV:6 सेकेंड बाउंड्री पर बैठे, फर्श पर लेटे, फिर अचानक उठकर छलांग लगाई वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य रसिक दुलारी शरण के चौथी मंजिल से कूदने का CCTV सामने आया है। इसमें दिख रहा कि वह छत की बाउंड्री वॉल पर बैठे। 6 सेकेंड बाद फर्श पर लेट जाते हैं। अचानक उठते हैं और बाउंड्री से छलांग लगा देते हैं। पूरी खबर पढ़ें
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗