हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर खलासी की मौत:ट्रक पर चढ़कर मौरंग खाली करते समय हादसा, कुल्ली ग्राम सभा में शोक
फतेहपुर के सिराथू कस्बे में मौरंग खाली करते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्ली ग्राम सभा निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शिवम सिंह एक ट्रक में खलासी का काम करते थे। वह मौरंग लेकर सिराथू कस्बे गए थे। मौरंग खाली करने

फतेहपुर के सिराथू कस्बे में मौरंग खाली करते समय हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुल्ली ग्राम सभा निवासी शिवम सिंह के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शिवम सिंह एक ट्रक में खलासी का काम करते थे। वह मौरंग लेकर सिराथू कस्बे गए थे। मौरंग खाली करने के लिए शिवम सिंह ट्रक के ऊपर चढ़े थे। इसी दौरान, ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शिवम सिंह के घर में उनकी मां सीमा देवी और एक अतिराग सिंह छोटे भाई रहते हैं। घटना की खबर मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗