3 अक्टूबर 2026, 6:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

हाथरस में पर्युषण पर्व के छठवें दिन धार्मिक आयोजन:जैन मंदिरों में अभिषेक-शांतिधारा के साथ हुआ सामूहिक पूजन

हाथरस में पर्युषण पर्व के छठवें दिन सुगंध धूप दशमी श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ा हुआ था। सभी जैन मंदिरों में नित्य नियम पूजा-अर्चना के साथ-साथ अभिषेक, शांति धारा, सामूहिक पूजन व आरती का आयोजन किया गया। रात्रि में जैन मंदिरों में सांस्कृतिक एवं विभिन्न भक्ति प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगम्

हाथरस में पर्युषण पर्व के छठवें दिन धार्मिक आयोजन:जैन मंदिरों में अभिषेक-शांतिधारा के साथ हुआ सामूहिक पूजन
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हाथरस में पर्युषण पर्व के छठवें दिन सुगंध धूप दशमी श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ा हुआ था। सभी जैन मंदिरों में नित्य नियम पूजा-अर्चना के साथ-साथ अभिषेक, शांति धारा, सामूहिक पूजन व आरती का आयोजन किया गया। रात्रि में जैन मंदिरों में सांस्कृतिक एवं विभिन्न भक्ति प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में विवेक जैन शास्त्री द्वारा पूजन कराया गया। शांति धारा की बोली धन्य कुमार जैन व राहुल ने ली, जबकि दूसरी शांति धारा की बोली विवेक जैन, श्वेतांक जैन ने ली। आरती की बोली सुनीता जैन ने ली। श्री चंद्र प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर नयाबांस में प्रथम अभिषेक की बोली सौरभ जैन अजमेरा ने ली। शांति धारा की प्रथम बोली नयाबास कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने ली। दूसरी बोली प्रदीप जैन के पुत्र शुभम जैन ने ली। कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन ने भी शांति धारा की बोली ली। श्री पार्श्वनाथ दि० जैन पंचायती बड़े मंदिर में पं. विशाल वैद के निर्देशन में अभिषेक, शांति धारा, सामूहिक पूजन एवं श्री दसलक्षण महामंडल विधान का आयोजन हुआ। पात्रों का चयन नियमों की बोली लगाकर किया गया। जिसमें प्रथम अभिषेक की बोली 71 मालाओं की जाप के साथ तुषार जैन लुहाड़िया ने ली। नियम की बोली के साथ महेंद्र कुमार जैन, मनीष जैन, संजीव लुहाड़िया, क्रिश वैद ने भगवान के चार कलशों से अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। शांति धारा की बोली पंकज जैन एवं हर्ष जैन सोगानी ने ली। इस मौके पर प्रमुख रूप से श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन, राकेश जैन, अनिल जैन गुड्डू, सुधीर जैन ज्वेलर्स, संदीप जैन, धरणेन्द्र कुमार जैन, कमलेश जैन लाल वाले, उमेश चंद्र जैन, अमित जैन, पंकज जैन, संजीव जैन अमीन, अनूप जैन लाल वाले, कैलाश चंद जैन, शैलेन्द्र जैन, सुमत जैन, पंकज जैन ट्रंक, सुभाष चंद्र जैन, संजीव जैन भूरा, कपिल जैन चूरन वाले, यतीश जैन, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन सिंपल, विजय जैन, निखिल जैन, सुरेंद्र जैन गप्पू, संजय जैन, सतेंद्र जैन, राज कुमार जैन लोहिया, धीरज जैन, रिंकू, बिंटू जैन, पी के जैन, मोनू जैन, गगन जैन, धर्मेंद्र जैन, अतुल जैन सूत वाले, संजीव जैन सूत वाले, अतुल जैन वसुंधरा, अनूप जैन सूत वाले, अखिलेश जैन मनीष, रतन जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, तन्नू जैन, पारस जैन, ऋषभ जैन, डॉ विनोद जैन, अरविंद जैन उपस्थित थे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗