2 अक्टूबर 2026, 3:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

हिंदू से मुस्लिम बने आयुष का नया VIDEO:बोला- मेरा अपहरण नहीं हुआ, पिता ऐसी बातें न करें, मैं खुश हूं

शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण केस में नया मोड़ आ गया है। दवा कारोबारी पिता के अपहरण के दावे को आयुष मलिक ने झूठा करार दिया है। उसने बुधवार देर शाम वीडियो जारी करके कहा- मेरा अपहरण नहीं हुआ है। पिता ऐसी बातें न करें। मैं जहां भी हूं, खुश हूं। उसने कहा- 5-6 दिन पहले मेरी मां से बात हुई थी। किडनैपिंग कहां से होगी। रही प्रॉपर्टी

हिंदू से मुस्लिम बने आयुष का नया VIDEO:बोला- मेरा अपहरण नहीं हुआ, पिता ऐसी बातें न करें, मैं खुश हूं
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण केस में नया मोड़ आ गया है। दवा कारोबारी पिता के अपहरण के दावे को आयुष मलिक ने झूठा करार दिया है। उसने बुधवार देर शाम वीडियो जारी करके कहा- मेरा अपहरण नहीं हुआ है। पिता ऐसी बातें न करें। मैं जहां भी हूं, खुश हूं। उसने कहा- 5-6 दिन पहले मेरी मां से बात हुई थी। किडनैपिंग कहां से होगी। रही प्रॉपर्टी की बात तो वह कल भी उनकी थी, आज भी उनकी है। प्रॉपर्टी का क्यों बार-बार मसला ला रहे हो? पिता के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहता हूं। मुझे कानूनी पचड़े में नहीं पड़ना है। दरअसल, 30 सितंबर को आयुष के पिता देवराज मलिक ने SP नरेंद्र प्रताप सिंह से शिकायत की थी। कहा था- बेटे के दोस्त कारी सुल्तान और दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती पर आयुष के अपहरण का आरोप लगाया था। कहा था- 16 सितंबर को हाईकोर्ट में पेशी के बाद से मेरा बेटा घर नहीं आया। ‘मुझे दिक्कत होगी तो खुद पुलिस को बताऊंगा’ आयुष ने कहा- जिस तरह की बातें पिता उठा रहे हैं, यह तो शामली में दंगे करवाने की बात है। अलग-अलग शहरों में दंगे करवाने की बात है। मुझे दिक्कत होगी तो मैं खुद पुलिस, मीडिया को बताऊंगा। मैंने फिलहाल लोगों से दूरी बना ली है। खुद को टाइम दे रहा हूं। वक्त के साथ चीजें ठीक हो जाएंगी। अब पढ़िए आयुष के पिता ने क्या आरोप लगाए थे… देवराज मलिक ने आरोप लगाया था कि सहारनपुर के जगहेता नसीब गांव निवासी कारी सुल्तान आयुष के पास 18 सितंबर को आया था। उसने धमकी देते हुए कहा कि आयुष का दोबारा धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। परिवार के लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया। कारी सुल्तान ने कुछ संपत्ति अपने नाम और कुछ मुफ्ती अब्दुल्ला के नाम करने का भी दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर मुझे, मेरी पत्नी और बेटे को जान से मारने की धमकी दी। कहा- पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लूंगा। अब जानिए पूरा मामला हाईकोर्ट में आयुष ने कहा था- अपनी मर्जी से अपनाया था इस्लाम 9 सितंबर को आयुष के दोस्त मोहम्मद सुल्तान की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई। इसमें आयुष को जबरन घर में रखने का आरोप लगाया गया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर 16 सितंबर को आयुष को हाईकोर्ट में पेश किया गया। आयुष ने कोर्ट में बताया था- उसकी उम्र करीब 31 साल है। उसने बी.फार्मा तक पढ़ाई की है। 2014 में अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया था। धर्म परिवर्तन के लिए किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। आयुष ने चांदनी कुरैशी से शादी करने की इच्छा भी जताई थी। कोर्ट ने उसे अपनी पसंद की जगह पर रहने, अपनी पसंद का धर्म मानने और वैवाहिक संबंध को लेकर कानून के मुताबिक निर्णय लेने की स्वतंत्रता दी थी। -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- यूपी में मुस्लिम बनने वाले करोड़पति युवक का अपहरण:पिता बोले- दोस्त और मुफ्ती ने बेटे को गायब किया, अब मुझे भी धमका रहे शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण केस में नया मोड़ आ गया है। दवा कारोबारी पिता ने बेटे के दोस्त और दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती पर आयुष के अपहरण का आरोप लगाया है। देवराज मलिक ने कहा- 16 सितंबर को हाईकोर्ट में पेशी के बाद से मेरा बेटा घर नहीं आया। पढ़ें पूरी खबर
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗