हमीरपुर में करवा चौथ का पर्व:बारिश के बाद छलनी से देखा चांद, आरती उतारकर सुहागिनों ने खोला उपवास
हमीरपुर के कुरारा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह रहा। उन्होंने सोलह शृंगार कर नए वस्त्र धारण किए और शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चन

हमीरपुर के कुरारा कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं में पर्व को लेकर उत्साह रहा। उन्होंने सोलह शृंगार कर नए वस्त्र धारण किए और शाम को पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की। बादलों के बीच देर से चंद्रमा दिखाई देने पर महिलाओं ने छलनी से चंद्र दर्शन किए। इसके बाद पति की आरती उतारकर उनके हाथों से जल ग्रहण किया और व्रत का पारण किया। संगीता, आरती और अन्य महिलाओं ने बताया कि खराब मौसम और तेज बारिश के कारण चंद्रमा के दर्शन के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद महिलाओं ने परंपरा के अनुसार व्रत और पूजन किया।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗
