3 अक्टूबर 2026, 7:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

हरदोई में 3 साल का तोता लापता:मालिक ने ढूंढने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया

हरदोई जनपद के पिहानी कस्बे से पक्षी प्रेम से संबंधित मामला सामने आया है। जहां एक परिवार अपने 3 साल के तोते के लापता होने से परेशान है। परिवार ने अपने इस साथी को ढूंढकर लाने वाले के लिए 10,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। इस संबंध में तोते को पालने वाले नितिन मिश्रा ने बुधवार की सुबह 10 बजे बजे जानकारी दी। यह मामला पिहानी के म

हरदोई में 3 साल का तोता लापता:मालिक ने ढूंढने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने का ऐलान किया
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हरदोई जनपद के पिहानी कस्बे से पक्षी प्रेम से संबंधित मामला सामने आया है। जहां एक परिवार अपने 3 साल के तोते के लापता होने से परेशान है। परिवार ने अपने इस साथी को ढूंढकर लाने वाले के लिए 10,000 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। इस संबंध में तोते को पालने वाले नितिन मिश्रा ने बुधवार की सुबह 10 बजे बजे जानकारी दी। यह मामला पिहानी के मोहल्ला मिश्राना का है। यहां रहने वाले नितिन मिश्रा के घर में करीब तीन साल पहले एक छोटा देसी तोता आया था। नितिन के मुताबिक, तोता जल्द ही पूरे परिवार का प्रिय सदस्य बन गया। वह सिर्फ एक पिंजरे में रहने वाला पक्षी नहीं था, बल्कि परिवार के किसी छोटे सदस्य की तरह घुल-मिल गया था। नितिन के घर में दिन की शुरुआत तोते की चहचहाहट से होती थी। वह खाने-पीने से लेकर उठने-बैठने तक परिवार के साथ रहता था और सभी के लिए खास था। करीब एक हफ्ते पहले यह तोता अचानक उड़ गया और वापस नहीं आया। तोते के जाने के बाद से ही पूरा परिवार दुखी है। नितिन मिश्रा और उनके परिजनों ने गली-मोहल्ले से लेकर आसपास के पेड़ों, छतों और मुंडेरों तक उसे छान मारा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जिस आंगन में उसकी आवाज गूंजती थी, अब वहां सन्नाटा है। नितिन मिश्रा के लिए यह सिर्फ एक पक्षी नहीं, बल्कि तीन साल की यादों का हिस्सा है। अपने इस तोते को वापस पाने के लिए अब उन्होंने स्थानीय लोगों से मदद मांगी है। यदि किसी भी व्यक्ति को यह देसी तोता मिले या इसके बारे में कोई जानकारी हो, तो वह परिवार से संपर्क कर सकता है। नितिन ने बताया कि तोते को सही सलामत लौटाने वाले को 10,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗