3 अक्टूबर 2026, 7:01 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

हरदोई में पत्नी की डिलीवरी के दिन पति की मौत:सास-साले की भी जान गई; एक बाइक से अस्पताल जा रहे थे, कार ने कुचला

हरदोई में कार की टक्कर से मां-बेटा और दामाद की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से हॉस्पिटल जा रहे थे, जहां बेटी एडमिट थी। उसकी आज ही डिलीवरी होनी थी। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का शनिवार दोपहर 12 बजे का है। हादसे की 2 तस्वीरें द

हरदोई में पत्नी की डिलीवरी के दिन पति की मौत:सास-साले की भी जान गई; एक बाइक से अस्पताल जा रहे थे, कार ने कुचला
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हरदोई में कार की टक्कर से मां-बेटा और दामाद की मौत हो गई। तीनों एक ही बाइक से हॉस्पिटल जा रहे थे, जहां बेटी एडमिट थी। उसकी आज ही डिलीवरी होनी थी। हादसे के बाद ड्राइवर कार छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का शनिवार दोपहर 12 बजे का है। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… नोएडा में नौकरी करते थे जीजा-साले रामापुर छैया गांव के रहने वाले रमेश (32) की पत्नी कामिनी प्रेग्नेंट हैं। उसकी पहले भी एक बेटी अवंतिका (6) है। शुक्रवार को डिलीवरी के लिए उन्हें जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज ऑपरेशन से डिलीवरी होनी थी। रमेश और उनका साला सोहेल (25) नोएडा में नौकरी करते हैं। दोनों डिलीवरी से पहले नोएडा से लौटे थे। भुवनपुरवा में रहने वाला सोहेल अपनी मां गुड्‌डी देवी (49) और बहनोई रमेश को अपनी बाइक से हॉस्पिटल ले जा रहा था। समुदा गांव के पास लखनऊ नंबर की तेज रफ्तार टाटा टिगोर कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से उनको मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। हॉस्पिटल में डिलीवरी का इंतजार कर रही कामिनी को पति, भाई और मां की मौत की खबर मिली, तो उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 1 साल में 2 बेटों, मां की मौत गुड्डी के परिवार में पति सर्वेश और 3 बेटियां कामिनी, आरती और शालू हैं। उनके बड़े बेटे रुक्मांगत की 1 साल पहले मौत हो गई थी। आज के हादसे में दूसरे बेटे सोहेल की भी मौत हो गई। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… एक्सप्रेस-वे पर क्रेटा कार 5 बार पलटी, 3 की मौत:एयरबैग से बची 2 की जान, 140 की स्पीड से डिवाइडर से टकराई, पहिए तक अलग आगरा में क्रेटा कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई, फिर 4-5 बार पलटी खाई। हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। 2 लोग घायल हैं। कार सवार दिल्ली से बलिया जा रहे थे। हादसा शनिवार सुबह 7 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डौकी थाना क्षेत्र में हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗