13 अक्टूबर 2026, 1:29 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

आशा कार्यकर्ताओं पर मानदेय और 24 घंटे काम का दबाव:गाजीपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आज से कार्य बहिष्कार का ऐलान

गाजीपुर में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सोमवार को दोपहर 1 बजे सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। वे मानदेय बढ़ाने और भुगतान में देरी से नाराज हैं। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कर्मचारी सेवा संघ के बैनर तले डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने आज से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। देवकली ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता मंधूलिका सिंह ने बताया

आशा कार्यकर्ताओं पर मानदेय और 24 घंटे काम का दबाव:गाजीपुर में डीएम को सौंपा ज्ञापन, आज से कार्य बहिष्कार का ऐलान
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
गाजीपुर में आशा कार्यकर्ताओं और संगिनियों ने सोमवार को दोपहर 1 बजे सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। वे मानदेय बढ़ाने और भुगतान में देरी से नाराज हैं। ऑल आशा एवं आशा संगिनी कर्मचारी सेवा संघ के बैनर तले डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। संगठन ने आज से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। देवकली ब्लॉक की आशा कार्यकर्ता मंधूलिका सिंह ने बताया कि वे संचारी रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान के कार्यों का भी विरोध कर रही हैं। उन्हें 24 घंटे मोबाइल पर एक्टिव रहना पड़ता है। रात में भी फोन आने पर क्षेत्र में जाना पड़ सकता है, रविवार की छुट्टी भी नहीं मिलती। मंधूलिका ने आरोप लगाया कि मानदेय कभी 15 तो कभी 28 तारीख को मिलता है, कई बार दो-तीन महीने तक भुगतान नहीं होता। उन्होंने अधिकारियों से बातचीत और समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗