4 नवंबर 2026, 10:57 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया:मानदेय की मांग पर DM को ज्ञापन, 13 तारीख से धरने की चेतावनी

शाहजहांपुर में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने मानदेय की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि वे बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। कर्मचारी अभय दीक्षित ने बताया कि वे कई साल से मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों का काम आवारा पश

शाहजहांपुर में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया:मानदेय की मांग पर DM को ज्ञापन, 13 तारीख से धरने की चेतावनी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
शाहजहांपुर में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने मानदेय की मांग को लेकर बुधवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने डीएम से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उनका कहना है कि वे बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। कर्मचारी अभय दीक्षित ने बताया कि वे कई साल से मानदेय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। कर्मचारियों का काम आवारा पशुओं को देखना, गोशालाओं में काम करना और टीकाकरण करना है। वे प्राथमिक उपचार भी करते हैं। कई बार हाउस अरेस्ट किया अभय दीक्षित के मुताबिक, जिले में करीब 150 लोग बिना मानदेय के काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वे कई बार धरने में शामिल हुए और उन्हें कई बार हाउस अरेस्ट किया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर 12 तारीख तक मानदेय तय नहीं हुआ, तो वे 13 तारीख को पशुपालन विभाग के निदेशालय में धरना देंगे। पैरावेट, पशुमित्र, सेवेनटिनेमीटर और मैत्री के तौर पर काम करने वाले कर्मचारियों ने कहा कि अक्टूबर बीतने के बाद भी इस बारे में कोई फैसला नहीं हुआ है। उनका आरोप है कि शासन विभाग से बार-बार जानकारी मांग रहा है, लेकिन इससे कोई नतीजा नहीं निकला। भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी कर्मचारियों ने पदयात्रा करने और जीपीओ पार्क में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि किसी सदस्य के साथ कोई अप्रिय घटना होने पर शासन और प्रशासन जिम्मेदार होंगे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗