10 अक्टूबर 2026, 5:14 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

सांझी महोत्सव:कृष्ण लीलाओं की कलाकृतियों ने मोहा मन, पानी पर तैरती और गोबर से बनी सांझी बनी आकर्षण

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रसखान एवं ताज बीबी समाधि परिसर में पांच दिवसीय 'सांझी महोत्सव-2026' का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में ब्रज की प्राचीन लोककला के विविध और अनूठे रूप दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। शुक्रवार को महोत्सव के चौथे दिन ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध

सांझी महोत्सव:कृष्ण लीलाओं की कलाकृतियों ने मोहा मन, पानी पर तैरती और गोबर से बनी सांझी बनी आकर्षण
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जीएलए विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रसखान एवं ताज बीबी समाधि परिसर में पांच दिवसीय 'सांझी महोत्सव-2026' का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में ब्रज की प्राचीन लोककला के विविध और अनूठे रूप दर्शकों को खासा आकर्षित कर रहे हैं। शुक्रवार को महोत्सव के चौथे दिन ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र अपनी पत्नी और परिषद की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) लक्ष्मी नागप्पन के साथ पहुंचे। अतिथियों ने कलाकारों द्वारा तैयार की गई अद्भुत सांझी कलाकृतियों का अवलोकन किया और इस प्राचीन कला परंपरा के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। महोत्सव में विशेष रूप से पोर्ट्रेट पर उकेरी गई भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की कलात्मक प्रस्तुति, पानी पर तैरती हुई सांझी और गोबर से तैयार की गई पारंपरिक सांझी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗