BJP विधायक बोले- सपा प्रमुख चुनावी हिन्दू:कहा- संविधान की किताब लेकर घूमने वाले पन्ने भी नहीं पलटते, भाजपा रहेगी तभी संविधान मजबूत रहेगा
संविधान दिवस पर देशभर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और संघर्ष को याद किया जा रहा है। इस बीच वाराणसी में भाजपा ने महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमाओं के विकास के लिए हर विधानसभा क्षेत्र को एक करोड़ रुपए देने का संकल्प लिया है। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की

संविधान दिवस पर देशभर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और संघर्ष को याद किया जा रहा है। इस बीच वाराणसी में भाजपा ने महापुरुषों के स्मारकों और प्रतिमाओं के विकास के लिए हर विधानसभा क्षेत्र को एक करोड़ रुपए देने का संकल्प लिया है। कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार में ही संविधान सुरक्षित है। सपा नेताओं के राम मंदिर दर्शन की बात करने पर उन्हें ‘चुनावी हिंदू’ बताया। वहीं, विपक्षी गठबंधन को ‘ठगबंधन’ करार दिया। पढ़िए पूरा इंटरव्यू... सवाल: संविधान दिवस पर भाजपा ने क्या संकल्प लिया है? जवाब: भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तभी संविधान बचा हुआ है। हम संविधान को सबसे ऊपर मानते हैं और संविधान बनाने वालों का सम्मान करते हैं। सरकार ने महापुरुषों के सम्मान में बड़ा कदम उठाया है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक करोड़ रुपए जारी किए जा रहे हैं। इससे महापुरुषों की प्रतिमाओं और उनके स्मारक स्थलों का विकास होगा। वहां आने वाले लोगों के लिए बैठने और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी। सवाल: विपक्ष भी संविधान को लेकर लगातार कार्यक्रम कर रहा है। उसका कहना है कि देश में संविधान पूरी तरह लागू नहीं हो रहा है। आप क्या कहेंगे? जवाब: मैं फिर कह रहा हूं कि भाजपा की सरकार और राष्ट्रवादी हिंदू जब तक सत्ता में रहेंगे, संविधान मजबूत रहेगा। संविधान को मानने वाले यही लोग हैं। बाकी लोग सिर्फ ढोंग करते हैं। संविधान की किताब हाथ में लेकर घूमने वाले कभी उसके दो पन्ने पलटकर भी नहीं देखते। कुछ लोग तो शरिया को संविधान से ऊपर मानने की बात करते हैं। संविधान को सर्वोपरि मानने वाले सिर्फ भाजपा और राष्ट्रवादी हिंदू हैं। सवाल: सपा के नेता अब राम मंदिर दर्शन की बात कर रहे हैं। क्या इसे चुनावी राजनीति से जोड़कर देखते हैं? जवाब: ये चुनावी हिंदू हैं। चुनाव आ गया तो इन्हें मंदिर और हिंदू याद आने लगे। रामभक्तों पर गोलियां किसने चलवाई थीं? किसने कहा था कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता? अब चुनाव के समय इन्हें राम मंदिर याद आ रहा है। पूरे समय ये तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। एक खास वोट बैंक को खुश करने के लिए हिंदुओं को सताने और उनके खिलाफ बयान देने का काम करते हैं। सवाल: सपा और कांग्रेस के बीच टिकट बंटवारे को लेकर खींचतान की खबरें आ रही हैं। क्या भाजपा को गठबंधन से चुनौती मिलेगी? जवाब: ये गठबंधन कितने भी बना लें, पहले भी कई बार बना चुके हैं, लेकिन सफलता नहीं मिली। जनता मोदी जी और योगी जी के साथ है। जनता विकास, राष्ट्रवाद, सुरक्षा और संविधान के साथ है। भाजपा फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। ये गठबंधन नहीं, ठगबंधन है। इन्हें प्रदेश को ठगने का मौका नहीं मिल रहा है, इसलिए सब एक साथ आने की कोशिश कर रहे हैं। इनका वोट बैंक तय है। चाहे साथ लड़ें या अलग-अलग, इनका वोट प्रतिशत उससे आगे नहीं बढ़ने वाला। सवाल: विपक्ष संविधान की बात करता है, जबकि आप उस पर संविधान विरोधी होने का आरोप लगा रहे हैं। इसकी वजह क्या है? जवाब: संविधान सभी को बराबरी का अधिकार देता है। संविधान ने कहीं भी तुष्टीकरण की बात नहीं कही है। ये लोग गैरबराबरी और तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। इनके बयान उठाकर देख लीजिए। ये लगातार हिंदुओं और देश के विरोध में बयान देते हैं। ऐसे में इनकी संविधान के प्रति प्रतिबद्धता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗