11 अक्टूबर 2026, 5:44 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में हुए उपचुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल की है. इधर, टीवीके ने भी तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर अपनी विजयी पताका फहरा दी है. मदुरांतकम सीट पर भी टीवीके ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा पुड्डुचेर

By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में हुए उपचुनाव के नतीजों की तस्वीर साफ हो गई है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम सीट पर जीत हासिल की है. इधर, टीवीके ने भी तमिलनाडु की धारापुरम सीट पर अपनी विजयी पताका फहरा दी है. मदुरांतकम सीट पर भी टीवीके ने जीत दर्ज की है. इसके अलावा पुड्डुचेरी में हुए उपचुनाव में थट्टांचावडी सीट का रिजल्ट जारी हो चुका है. यहां से अखिल भारतीय एन आर कांग्रेस (AINR) उम्मीदवार अशोक आनंद ने जीत दर्ज की है. इस चुनाव में कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं आई है. 

भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में लंबे वक्त के बाद सत्ता में वापसी की. पिछले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब उसका रेजीनगर और नंदीग्राम में टेस्ट  पास कर लिया है. वहीं तमिलनाडु में तमिलगा वेट्री कझगम ने डेब्यू में ही जीत दर्ज की. मुख्यमंत्री विजय के लिए यह उपचुनाव परीक्षा की तरह था.

तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ था. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हुई. उसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में दर्ज वोटों की गिनती हुई. अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित इन दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. इन दोनों सीटों के लिए सत्ताधारी पार्टी और विपक्ष के बड़े नेताओं की ओर से जोरदार चुनाव प्रचार किया गया था.

यह उपचुनाव टीवीके के लिए काफी अहम था. टीवीके विधानसभा चुनाव में 108 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी.

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗