27 अक्टूबर 2026, 5:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

DDU में स्पोर्ट्स टीम का ट्रायल 2 नवंबर से:वॉलीबॉल, ताइक्वांडो और बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन होगा, अलग- अलग टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल, ताइक्वांडो और बैडमिंटन टीमों का चयन (ट्रायल) 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगा। क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि बीएचयू वाराणसी में 20 नवंबर से 'पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2026-27' का आयोजन होना है। इसके लिए DDU की टीम का ट्रायल 2 नव

DDU में स्पोर्ट्स टीम का ट्रायल 2 नवंबर से:वॉलीबॉल, ताइक्वांडो और बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन होगा, अलग- अलग टूर्नामेंट में लेंगे हिस्सा
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल, ताइक्वांडो और बैडमिंटन टीमों का चयन (ट्रायल) 2 से 4 नवंबर तक आयोजित होगा। क्रीड़ा परिषद के सचिव प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि बीएचयू वाराणसी में 20 नवंबर से 'पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता 2026-27' का आयोजन होना है। इसके लिए DDU की टीम का ट्रायल 2 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे से विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स ग्राउंड में आयोजित होगा। इसी तरह विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, जयपुर में 1 दिसंबर से आयोजित होने वाली 'ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी ताइक्वांडो (पुरुष और महिला) प्रतियोगिता' के लिए टीम का ट्रायल 3 नवंबर को दोपहर 1:00 बजे से विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स ग्राउंड में रखा गया है। इसके अलावा, असम यूनिवर्सिटी, गुवाहाटी में 24 नवंबर से शुरू हो रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए DDU की पुरुष और महिला बैडमिंटन टीम का चयन 4 नवंबर को सुबह 10:00 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में होगा। ये डॉक्यूमेंट्स जरुरी प्रो. राजवीर सिंह ने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपने साथ हाईस्कूल से लेकर अब तक के सभी मूल अंकपत्र (ओरिजिनल मार्कशीट), परिचय पत्र (आईकार्ड), फीस रसीद, आधार कार्ड और एक फोटो लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही, संबद्ध डिग्री कॉलेजों के प्रतिभागियों को अपने कॉलेज के प्राचार्य द्वारा जारी लिखित अधिकार पत्र (अथॉरिटी लेटर) साथ लाना होगा। सभी अभ्यर्थियों को तय समय और स्थान पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗