27 अक्टूबर 2026, 4:32 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

ठगी पीड़ितों का मंझनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:कौशांबी में पीएम के इस्तीफे की मांग, पीड़ितों ने सौंपा ज्ञापन

ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (तपजप) संगठन के बैनर तले मंगलवार की दोपहर 1 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेड परिसर में ठगी पीड़ितों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान पीड़ितों ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश के करोड़ों ठगी पीड़ितों का भुगतान न कराए जाने पर गहर

ठगी पीड़ितों का मंझनपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन:कौशांबी में पीएम के इस्तीफे की मांग, पीड़ितों ने सौंपा ज्ञापन
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (तपजप) संगठन के बैनर तले मंगलवार की दोपहर 1 बजे मंझनपुर कलेक्ट्रेड परिसर में ठगी पीड़ितों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन के दौरान पीड़ितों ने जिलाधिकारी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में देश के करोड़ों ठगी पीड़ितों का भुगतान न कराए जाने पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की गई है। सौंपे गए ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि संसद द्वारा सर्वसम्मति से 'बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम्स एक्ट 2019' (BUDS Act 2019) पारित किया गया था। यह एक सार्वभौमिक कानून है, जो आवेदन लेकर 180 दिनों के भीतर जमाकर्ताओं की राशि को दो से तीन गुना करने की गारंटी देता है। रिफंड पोर्टल खोलकर पीड़ितों को झांसा लेकिन आरोप है कि सरकार इस मजबूत कानून की अनुपालना करने के बजाय केवल विभिन्न प्रकार के रिफंड पोर्टल खोलकर पीड़ितों को झांसा दे रही है। कानून बनने के वर्षों बाद भी जिला एवं तहसील स्तर पर भुगतान पटल (काउंटर) स्थापित नहीं किए गए हैं, जिससे पीड़ित भुखमरी की स्थिति में पहुंच चुके हैं। संसद भवन घेरने की दी चेतावनी संगठन के संस्थापक संयोजक मदनलाल आजाद और जिला/तहसील जारीकर्ता चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने चेतावनी दी कि यदि जिला व तहसील स्तर पर तत्काल बड्स एक्ट के तहत भुगतान काउंटर स्थापित कर सभी ठगी कंपनियों, सोसायटियों और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के पीड़ितों का भुगतान शुरू नहीं किया गया, तो देश के करोड़ों ठगी पीड़ित बहुत जल्द नई दिल्ली स्थित संसद भवन का घेराव करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेश कुमार, प्रभात कुमार, राकेश कुमार, मानसिंह कुशवाहा, माया देवी, लवकुश कुमार, राजेंद्र कुमार, अखिलेश कुमार, बलराम, दुर्गैय्या देवी सहित भारी संख्या में पीड़ित जमाकर्ता उपस्थित रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗