27 अक्टूबर 2026, 5:06 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

करवा चौथ पर हाथरस के बाजार गुलजार:सुहागिन महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, महंगाई का नहीं दिखा असर

हाथरस में करवा चौथ के पर्व पर बाजारों में रौनक छाई है। सुहागिन महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। उनमें पर्व को लेकर काफी उत्साह है। दुकानदार और ग्राहक दोनों का कहना है कि महंगाई के बावजूद त्योहार का जोश कम नहीं हुआ है। शहर के रामलीला मैदान, बेनीगंज, पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग आदि बाजारों में काफी भीड़ उमड़ी। कॉस्मेटिक विक्रेता रा

करवा चौथ पर हाथरस के बाजार गुलजार:सुहागिन महिलाओं ने की जमकर खरीदारी, महंगाई का नहीं दिखा असर
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
हाथरस में करवा चौथ के पर्व पर बाजारों में रौनक छाई है। सुहागिन महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। उनमें पर्व को लेकर काफी उत्साह है। दुकानदार और ग्राहक दोनों का कहना है कि महंगाई के बावजूद त्योहार का जोश कम नहीं हुआ है। शहर के रामलीला मैदान, बेनीगंज, पंजाबी मार्केट, बागला मार्ग आदि बाजारों में काफी भीड़ उमड़ी। कॉस्मेटिक विक्रेता राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सौंदर्य प्रसाधन पर महंगाई का बिक्री पर असर नहीं है। वाटर वर्क्स कॉलोनी की प्रीति ने भी कहा कि उन्होंने त्योहार की पूरी तैयारी कर ली है। महंगाई है लेकिन उनकी शॉपिंग पर इसका कोई असर नहीं है। पूरे उत्साह के साथ त्यौहार को मनाएंगी। पूजन सामग्री कवि जमकर हो रही बिक्री... बाजार में पूजन सामग्री, चूड़ी, करवे, छलनी और साड़ियों की खूब बिक्री हो रही है। गोला वाली गली और बागला मार्ग पर कांच, लाख और जरदोजी वर्क वाली चूड़ियों की खास मांग है। महिलाएं अपनी पोशाक से मेल खाते कड़े और डिजाइनर सेट पसंद कर रही हैं। फिरोजाबाद के कांच, जयपुर की लाख और हैदराबाद की जरदोजी चूड़ियों की अच्छी मांग है। सौंदर्य प्रसाधन, ज्वैलरी और ब्यूटी पार्लरों पर भीड़ देखी गई। कैलेंडर और करवे खूब बिके।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗