27 अक्टूबर 2026, 5:11 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

अमरोहा जिला अस्पताल में दवा लेने आए मरीज से मारपीट:मामूली कहासुनी के बाद दूसरे व्यक्ति ने पीटा, पुलिस जांच में जुटी

अमरोहा जिला अस्पताल में दवा लेने आए दो मरीजों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में हुई। दवा काउंटर पर लाइन में खड़े मोहम्मद तारिक नाम के मरीज से दूसरे व्यक्ति ने मारपीट की। हसनपुर के मोहल्ला

अमरोहा जिला अस्पताल में दवा लेने आए मरीज से मारपीट:मामूली कहासुनी के बाद दूसरे व्यक्ति ने पीटा, पुलिस जांच में जुटी
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
अमरोहा जिला अस्पताल में दवा लेने आए दो मरीजों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस घटना से अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए हंगामा हो गया। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अमरोहा देहात थाना क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल में हुई। दवा काउंटर पर लाइन में खड़े मोहम्मद तारिक नाम के मरीज से दूसरे व्यक्ति ने मारपीट की। हसनपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी मोहम्मद तारिक ने बताया कि वह अपने पिता तय्यब के पीलिया के इलाज के लिए दवा लेने आए थे। लाइन में खड़े होने के दौरान ही अचानक एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗