ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. ओवैसी ने आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद के साथ गठबंधन किया है. ओवैसी अब भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के खिलाफ भी मोर्चा खोल चुके है. उनका आजम खान से भी मुकाबला है, लेकिन अगर यह देखा जाए कि कौन सबसे ज्यादा अमीर है तो इसमें ओवैसी काफी आगे हैं.
ओवैसी इनकम और एसेट्स के मामले में आजम खान से आगे हैं. 'माय नेता' वेबसाइट के मुताबिक ओवैसी की संपत्ति 23 करोड़ रुपए की है. जबकि 7 करोड़ रुपए की लायबिलिटी है. उन्होंने फाइनेंसियल ईयर 2022-23 में 22 लाख रुपए आईटीआर में दिखाए थे. वहीं आजम खान के पास 6 करोड़ रुपए की संपत्ति है. उन्होंने आईटीआर में फाइनेंसियल ईयर 2020-21 में 10 लाख रुपए दिखाए थे.
आजम खान ने ओवैसी पर कसा तंज
आजम खान ने हाल ही में ओवैसी के हालिया रामपुर दौरे के बारे में पूछे जाने पर उनका नाम लिए बिना निशाना साधा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग हैदराबादी बिरयानी के बजाय पुलाव और मटन बिरयानी पसंद करते हैं. आजम खान ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत करते हुए भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि उन्हें मुसलमानों को ठगने नहीं देंगे. आजम खान ने तंज कसते हुए कहा कि जितनी मेहनत ओवैसी उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं, उतनी अपने यहां कर लें तो क्या पता मुख्यमंत्री बन जाएं.
#WATCH | जेल की दास्तां सुनाते हुए आजम खान की आंखों में आए आंसू देखिए ‘महादंगल’ चित्रा त्रिपाठी (@chitraaum) के साथ | @ByAzamkhan | https://t.co/SMm0dUypVm #SP #AzamKhan #UPElection2027 #MahadangalOnABP #ChitraTripathiOnABP #ABPNews https://t.co/rTNkbtETYg
— ABP News (@ABPNews) November 24, 2026
मुसलमानों का कौन बड़ा नेता, आजम ने दिया जवाब
जब आजम खान से पूछा गया कि ओवैसी बड़े नेता हैं या आप. इस पर उन्होंने दिलचस्प प्रतिक्रिया दी. आजम ने कहा कि सबसे बड़ा तो अल्लाह है, वो कहां बड़े हैं. हम तो बंदे हैं. आजम ने यह भी कहा कि ओवैसी मुसलमानों के बड़े नेता हैं, इसमें कोई संशय की बात नहीं है.
यह भी पढ़ें : कौन बड़ा नेता है- ओवैसी या आजम... आजम खान का जवाब जानिए
