26 नवंबर 2026, 2:31 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

एसपी ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई:हापुड़ में प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी, एकता-अखंडता बनाए रखने का आह्वान

संविधान दिवस पर गुरुवार को हापुड़ पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। एसपी ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका की जानकारी देते हुए पुलिसकर्मियों को संवैधानिक जिम्मे

एसपी ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई:हापुड़ में प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी, एकता-अखंडता बनाए रखने का आह्वान
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
संविधान दिवस पर गुरुवार को हापुड़ पुलिस कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। एसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई। एसपी ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और उद्देशिका की जानकारी देते हुए पुलिसकर्मियों को संवैधानिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि संविधान देश के लोकतंत्र की नींव है। यह नागरिकों को अधिकार देने के साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने कहा कि समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को जीवन और काम में अपनाना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिसकर्मियों से कानून के प्रति निष्ठावान रहते हुए निष्पक्षता और ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने को कहा। एसपी ने संविधान की भावना के अनुरूप काम करने और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗