गोरखपुर होकर चलेंगी 5 और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन:दिल्ली-पंजाब जाने वालों को राहत, जानिए रूट और टाइमिंग
छठ के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल, 05515 जयनगर-अमृतसर, 05595 सहरसा-अमृतसर, 05519 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल और 05599 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें गोरखपुर होकर गुजरेंगी।

छठ के बाद ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पांच और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल, 05515 जयनगर-अमृतसर, 05595 सहरसा-अमृतसर, 05519 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल और 05599 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें गोरखपुर होकर गुजरेंगी। इनका संचालन 26 से 30 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में एक-एक फेरे के लिए किया जाएगा। इससे बिहार से दिल्ली और पंजाब जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार, इन ट्रेनों में सामान्य, स्लीपर और एसएलआर श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। अलग-अलग ट्रेनों में 11 से लेकर 21 कोच तक होंगे। छपरा से आनंद विहार के लिए 26 नवंबर को चलेगी ट्रेन ट्रेन नंबर 05013 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 26 नवंबर को छपरा से शाम 5 बजे रवाना होगी। यह सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, रामकोला और कप्तानगंज होते हुए रात 10:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल और लखनऊ होते हुए कानपुर सेंट्रल जाएगी। अगले दिन दोपहर 3:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 13 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 स्लीपर, 3 सामान्य और 2 एसएलआरडी कोच होंगे। जयनगर-अमृतसर स्पेशल 26 नवंबर को गोरखपुर से गुजरेगी ट्रेन नंबर 05515 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 26 नवंबर को रात 9:30 बजे जयनगर से रवाना होगी। यह मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए अगले दिन सुबह 8:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से बस्ती, गोंडा, बाराबंकी और लखनऊ होते हुए बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर और अंबाला कैंट के रास्ते पंजाब जाएगी। तीसरे दिन सुबह 7 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 9 स्लीपर, 8 सामान्य और 2 एसएलआर कोच होंगे। सहरसा-अमृतसर स्पेशल 30 नवंबर को होगी रवाना ट्रेन नंबर 05595 सहरसा-अमृतसर स्पेशल 30 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे सहरसा से चलेगी। यह सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा और सीवान होते हुए रात 11:17 बजे देवरिया सदर पहुंचेगी। अगले दिन रात 12:45 बजे गोरखपुर से रवाना होकर लखनऊ, हरदोई, बरेली, मुरादाबाद और दिल्ली होते हुए अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी के रास्ते अमृतसर पहुंचेगी। ट्रेन के अमृतसर पहुंचने का समय रात 10:15 बजे निर्धारित है। इसमें कुल 11 कोच होंगे। इनमें 5 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआर कोच लगाए जाएंगे। 27 और 28 नवंबर को सहरसा से आनंद विहार के लिए दो ट्रेनें ट्रेन नंबर 05519 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 27 नवंबर को रात 10 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, सीवान और देवरिया सदर होते हुए अगले दिन सुबह 9:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से गोंडा, सीतापुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद होते हुए तीसरे दिन रात 2:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 स्लीपर, 11 सामान्य और 2 एलएसएलआरडी कोच होंगे। इसी समय-सारिणी पर ट्रेन नंबर 05599 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल 28 नवंबर को भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन भी रात 10 बजे सहरसा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद गोंडा, सीतापुर, लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद होते हुए तीसरे दिन रात 2:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। हालांकि, इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 8 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआरडी कोच होंगे।
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗