26 नवंबर 2026, 2:23 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

ताजमहल में पर्यटकों से खाना छीनकर भाग रहे बंदर:मुख्य गुंबद के पास झुंड में घूम रहे, कई बार पर्यटकों को काट चुके

आगरा के ताजमहल में बंदरों का आतंक पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्मारक परिसर में बंदरों के बड़े-बड़े झुंड खुलेआम घूम रहे हैं। कई बार बंदर विदेशी पर्यटकों को काट चुके हैं। पर्यटकों के हाथ से खाने-पीने का सामान झपटकर ले जाने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। अब ताजमहल परिसर में सैकड़ों बंदरों के झुंड का वीडियो सोशल मीडिय

ताजमहल में पर्यटकों से खाना छीनकर भाग रहे बंदर:मुख्य गुंबद के पास झुंड में घूम रहे, कई बार पर्यटकों को काट चुके
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
आगरा के ताजमहल में बंदरों का आतंक पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। स्मारक परिसर में बंदरों के बड़े-बड़े झुंड खुलेआम घूम रहे हैं। कई बार बंदर विदेशी पर्यटकों को काट चुके हैं। पर्यटकों के हाथ से खाने-पीने का सामान झपटकर ले जाने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। अब ताजमहल परिसर में सैकड़ों बंदरों के झुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मुख्य गुंबद के पास पर्यटकों की कतार लगी दिखाई दे रही है। इसी दौरान बड़ी संख्या में बंदर वहां से गुजरते नजर आ रहे हैं। पर्यटकों ने यह वीडियो बनाया है। बंदरों की मौजूदगी से स्मारक में आने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हाथ में आइसक्रीम देखते ही झपट्टा मारते हैं बंदर ताजमहल देखने आने वाले पर्यटक अक्सर गेट के बाहर से खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचते हैं। हाथ में आइसक्रीम या अन्य खाद्य पदार्थ देखकर बंदर अचानक झपट्टा मारते हैं और सामान छीनकर भाग जाते हैं। इस दौरान पर्यटकों में अफरा-तफरी भी मच जाती है। बच्चों पर हमले का खतरा, पहले भी काट चुके हैं बंदर बंदरों के हमले का खतरा खासतौर पर बच्चों के लिए बना रहता है। पूर्व में बंदरों के काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। विदेशी पर्यटकों के साथ भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। इसके बावजूद परिसर में बंदरों की बढ़ती संख्या पर प्रभावी नियंत्रण होता नजर नहीं आ रहा है। ताजमहल की छवि पर भी उठ रहे सवाल ताजमहल दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में स्मारक परिसर में बंदरों के झुंड की मौजूदगी और उनके हमले की घटनाएं पर्यटकों की सुरक्षा के साथ-साथ ताजमहल की छवि पर भी सवाल खड़े कर रही हैं।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗