10 अक्टूबर 2026, 4:39 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
राष्ट्रीय

बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोकश गिरफ्तार:गोकशी के उकरण-गोवंश गिरफ्तार, 28 मुकदमे दर्ज

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और शातिर गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर दिलावर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिसर व गौकशो के बीच मुठभेड़ चंधेड़ी-बसी रोड पर हुई। देखिए 3 तस्वीरें… बदमाश प

बुढ़ाना में पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोकश गिरफ्तार:गोकशी के उकरण-गोवंश गिरफ्तार, 28 मुकदमे दर्ज
स्रोत: dainik bhasker category
शेयर करेंWhatsAppFacebook
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह पुलिस और शातिर गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर दिलावर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिसर व गौकशो के बीच मुठभेड़ चंधेड़ी-बसी रोड पर हुई। देखिए 3 तस्वीरें… बदमाश पर दर्ज हैं 28 मुकदमे मुठभेड़ में घायल हुआ दिलावर बुढ़ाना कोतवाली का टॉप-10 अपराधी है। आरोपी के खिलाफ लूटं, हत्या, चोरी, जानलेवा हमला, आर्म्स एक्ट और गोकशी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में 28 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को लेकर कार्रवाई कर रही है। कब्जे से गोकशी के हथियार-गोवंश बरामद मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक गाड़ी, तमंचा, कारतूस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और गौवंश भी बरामद किए हैं। पुलिस बरामद सामान को कब्जे में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी पहुंचाया घायल हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। मामले में बरामदगी और आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमों के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया- पुलिस मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर दिलावर घायल हुआ है। उसके कब्जे से गाड़ी, तमंचा, कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
समाचार स्रोत

यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗