यूपी में सीजन की सबसे ठंडी रात, पारा 9°C:20 शहरों में कोहरा छाया, विजिबिलिटी 10 मीटर; अब कड़ाके की ठंड पड़ेगी
यूपी में ठंड बढ़ गई है। बुधवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। हरदोई में पारा 9°C तक पहुंच गया। मुजफ्फरनगर (9.2°C) और कानपुर (9.6°C) में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। पूरे प्रदेश में दिन में भी सर्दी बढ़ने लगी है। तापमान 30°C से नीचे आ गया है। इधर, गुरुवार को लखीमपुर, बलरामपुर, बिजनौर, मऊ और गोंडा समेत 20 शहरों में घना कोहरा छाया रह

यूपी में ठंड बढ़ गई है। बुधवार को सीजन की सबसे ठंडी रात रही। हरदोई में पारा 9°C तक पहुंच गया। मुजफ्फरनगर (9.2°C) और कानपुर (9.6°C) में भी लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। पूरे प्रदेश में दिन में भी सर्दी बढ़ने लगी है। तापमान 30°C से नीचे आ गया है। इधर, गुरुवार को लखीमपुर, बलरामपुर, बिजनौर, मऊ और गोंडा समेत 20 शहरों में घना कोहरा छाया रहा। बलरामपुर में विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर 10 मीटर दूर भी देखना मुश्किल हो गया। हाईवे पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। लोग अलाव तापते रहे। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए पूरे प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और रात के वक्त लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। साथ ही, बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने को कहा है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- अब प्रदेश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला शुरू होगा। कोहरा और घना होगा। धूप का असर कम होता जाएगा। अगले एक हफ्ते में ठंडी पछुआ हवाओं के असर से तापमान 5°C से 6°C तक गिरेगा। दिन का पारा 20°C से नीचे आ जाएगा। मौसम की तस्वीरें- बड़े शहरों का हाल जानिए- चक्रवाती तूफान का असर खत्म, अब बढ़ेगी खत्म
समाचार स्रोत
यह खबर dainik bhasker category से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।
मूल स्रोत देखें ↗