27 अक्टूबर 2026, 5:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की रामलीला में हनुमान ने लंका दहन किया:गोमतीनगर में राम-लक्ष्मण संवाद, सीता-रावण संवाद और रामसेतु पूजन के दृश्य दिखे

लखनऊ के गोमतीनगर की रामलीला में सोमवार को हनुमान के लंका जाने से लेकर लंका दहन तक के प्रसंगों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। श्री रामलीला समिति, गोमतीनगर की ओर से आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के चौथे दिन कई प्रमुख प्रसंग मंचित हुए। राम-लक्ष्मण संवाद से मंचन की शुरुआत हुई। इसके बाद सुग्रीव दरबार और लक्ष्मण प्रवेश का प्रसंग आया

लखनऊ की रामलीला में हनुमान ने लंका दहन किया:गोमतीनगर में राम-लक्ष्मण संवाद, सीता-रावण संवाद और रामसेतु पूजन के दृश्य दिखे
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
लखनऊ के गोमतीनगर की रामलीला में सोमवार को हनुमान के लंका जाने से लेकर लंका दहन तक के प्रसंगों ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया। श्री रामलीला समिति, गोमतीनगर की ओर से आयोजित श्री रामलीला महोत्सव-2026 के चौथे दिन कई प्रमुख प्रसंग मंचित हुए। राम-लक्ष्मण संवाद से मंचन की शुरुआत हुई। इसके बाद सुग्रीव दरबार और लक्ष्मण प्रवेश का प्रसंग आया। हनुमान राम का संदेश लेकर लंका रवाना हुए। अशोक वाटिका में हनुमान और सीता का संवाद हुआ। इसके बाद रावण-सीता संवाद ने दर्शकों का ध्यान खींचा। हनुमान और मेघनाद के बीच संवाद और युद्ध भी मंचित किया गया। रावण दरबार में पहुंचे हनुमान हनुमान रावण के दरबार में पहुंचे। यहां दोनों के बीच संवाद हुआ। इसके बाद हनुमान ने लंका में आग लगा दी। लंका दहन का दृश्य देखकर दर्शकों ने तालियां बजाईं। हनुमान वापस राम दल में पहुंचे। इसके बाद रावण-विभीषण संवाद हुआ। विभीषण ने रावण का साथ छोड़कर राम दल में प्रवेश किया। रामसेतु पूजन का प्रसंग भी मंचित किया गया। अंगद ने रावण को दी चुनौती इसके बाद अंगद को लंका भेजने का प्रसंग आया। अंगद और रावण के बीच संवाद हुआ। कलाकारों ने अपने अभिनय से प्रसंगों को जीवंत कर दिया। राम की भूमिका नेहा सिंह, लक्ष्मण की निक्की सिंह और सीता की विधि जोशी ने निभाई। हनुमान की भूमिका आनंद सिंह कपकोटी ने निभाई। रावण के किरदार में केडी जोशी (दर्शन) नजर आए। मेघनाद की भूमिका टीडी काण्डपाल ने निभाई। चौपाइयों ने बांधा समां सांस्कृतिक सचिव आनंद सिंह कपकोटी के निर्देशन में कलाकारों ने विभिन्न रागों पर आधारित चौपाइयां प्रस्तुत कीं। हारमोनियम पर गणेश चंद्र जोशी और तबले पर गौरव बाजपेयी ने संगत दी। रावण, सीता, हनुमान और मेघनाद के संवादों को गायन के साथ प्रस्तुत किया गया। इससे रामलीला का माहौल और प्रभावी हो गया। कार्यक्रम में संस्थापक विनीत मिश्रा और उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष हरिश्चंद्र पंत व महासचिव भरत सिंह बिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗