6 अक्टूबर 2026, 4:09 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट, इस बार दिवाली छठ जेब पर भारी

त्यौहारों के सीजन में जहां एक तरफ लोगों के घर एक्स्ट्रा खर्च बढ़ जाते हैं, तो वहीं इस बार महंगाई की चौतरफा मार भी पड़ रही है. किचन के बजट से लेकर अब ट्रैवल का खर्च भी बढ़ गया है. यदि इस फेस्टिव सीजन में आप कहीं बाहर जाने का ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए आपको अपना बजट बढ़ाना पड़ेगा. ऐसा इसलिए

किन शहरों के लिए सबसे महंगे हुए फ्लाइट टिकट, इस बार दिवाली छठ जेब पर भारी
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

त्यौहारों के सीजन में जहां एक तरफ लोगों के घर एक्स्ट्रा खर्च बढ़ जाते हैं, तो वहीं इस बार महंगाई की चौतरफा मार भी पड़ रही है. किचन के बजट से लेकर अब ट्रैवल का खर्च भी बढ़ गया है. यदि इस फेस्टिव सीजन में आप कहीं बाहर जाने का ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो उसके लिए आपको अपना बजट बढ़ाना पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि हाल ही में डोमेस्टिक एयर फेयर भी 68% की बढ़ोतरी देखी जा रही है.

घूमने ना सही लेकिन यदि कोई छठ या दीपावली के लिए अपने घर की क्यों ना जा रहा हो, उसका भी किराया बढ़ गया है. ये फेयर कई मेजर रूट्स जैसे दिल्ली- मुंबई, मुंबई- कलकत्ता जैसे बड़े रूट्स पर बढ़ गया है. जो लोगों की जेब पर बहुत ज्यादा भारी पड़ने वाला है.

उड़ानों की संख्या घटी
ना केवल टिकिट का किराया बढ़ा है बल्कि फ्लाइट्स की संख्या भी कम हुई है. ऐसे में जिन लोगों को फेयर के बढ़ने से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है, वो लोग समय से फ्लाइट बुक ना करें तो हो सकता है कि उन्हें सीट भी ना मिल पाए. हाल ही में ग्लोबल एनालिटिक्स फर्म OAG ने इसको लेकर डाटा पेश किया है. जिसमें बताया गया है कि अक्टूबर से दिसंबर के बीच पिछले साल के मुकाबले 5% प्रतिशत घरेलू फ्लाइट्स कम चल रही है.

हालांकि, कुल सीट की कैपेसिटी में केवल 1.2% की कमी आई है. इससे ये पता चलता है कि एयरलाइंस कम उड़ानें भर रही हैं, लेकिन ज्यादा सीटों वाली बड़ी फ्लाइट्स का इस्तेमाल कर रही हैं, जिससे पैसेंजर्स की कुल कैपेसिटी लगभग स्थिर बनी हुई है.

इन शहरों का बढ़ा किराया
जिन शहरों का एयर फेयर बढ़ा है, उनकी लिस्ट में मुंबई से जामनगर, दिल्ली से नवी मुंबई, अहमदाबाद से कोलकाता, हैदराबाद से जयपुर जैसे बड़े शहर शामिल हैं. इन शहरों में नवरात्री, दीपावली की ज्यादा धूम होती है, ऐसे में यहां पर किराया भी बढ़ा दिया गया है.

क्यों एकदम से बढ़े दाम?
बता दें कि ये दाम ऐसे ही नहीं बढ़ें हैं बल्कि, जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण ऐसा हुआ है. जेट फ्यूल के बढ़ने से फ्लाइट्स को ऑपरेट करने की लागत बढ़ गई है. जिसके कारण टिकट की कॉस्ट बढ़ाकर कंपनियां यात्रियों से वसूली कर रही हैं. हालांकि इससे पहले कंपनियों ने काफी समय तक कोशिश की है कि यात्रियों पर बोझ ना पड़े, लेकिन अब जो खर्च हो रहा है उसे कंपनियों को उठाने में मुश्किल हो रही है.

ये भी पढ़ें: फ्लैट में रहने वाले ध्यान दें, 90% बढ़ गया सोसायटियों का मेंटेनेंस बिल

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗