24 नवंबर 2026, 3:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

15 लाख का होगा अब 30000 का बीमा? 8वें वेतन आयोग के सामने डिफेंस यूनियन की मांग

8वें वेतन आयोग के साथ दूसरे दौर की चर्चा में रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त यूनियन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने अपनी 73 मांगें रखी हैं. इनका मकसद डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों की तनख्वाह, अलाउंस और सामाजिक सुरक्षा में व्यापक सुधार करना है.

15 लाख का होगा अब 30000 का बीमा? 8वें वेतन आयोग के सामने डिफेंस यूनियन की मांग
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

8वें वेतन आयोग के साथ दूसरे दौर की चर्चा में रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त यूनियन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने अपनी 73 मांगें रखी हैं. इनका मकसद डिफेंस सिविलियन कर्मचारियों की तनख्वाह, अलाउंस और सामाजिक सुरक्षा में व्यापक सुधार करना है.

यूनियन ने मुख्य रूप से कर्मचारी समूह बीमा कवर (CGEGIS) को 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 15 लाख रुपये करने, 50% महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में मर्ज करने और एनुअल सैलरी ग्रोथ को 3% से बढ़ाकर 6% करने की जोरदार वकालत की है. 

मिनिमम सैलरी को लेकर की ये मांग

यूनियन ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग से आग्रह किया है कि कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन परिवार की वास्तविक उपभोग जरूरतों, 'इंडियन लेबर कॉन्फ्रेंस' (ILC) के स्वीकृत मानदंडों और 'एकरॉयड फॉर्मूले' (Aykroyd Formula) के आधार पर तय किया जाए.

बता दें कि 'एकरॉयड फॉर्मूला' सैलरी को कैलकुलेट करने का एक साइंटिफिक तरीका है. इसमें किसी कर्मचारी के परिवार के भरण-पोषण, भोजन, कपड़े और आवास जैसे मासिक जीवन-यापन के आवश्यक खर्चों को आधार बनाकर न्यूनतम वेतन निर्धारित किया जाता है. इसके साथ ही संघ ने आयोग से यह भी अनुरोध किया है कि कर्मचारियों का सम्मानजनक जीवन स्तर सुनिश्चित करने के लिए वेतन तय करते समय आवश्यक वस्तुओं की मौजूदा बाजार कीमतों और महंगाई को भी प्रमुखता से ध्यान में रखा जाए.

इंश्योरेंस कवरेज का दायरा बढ़ाया जाए

यूनियन ने 8वें CPC के सामने प्रस्ताव रखा है कि 'सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम' (CGEGIS) के तहत बीमा कवरेज का दायरा बढ़ाया जाए. संघ ने मौजूदा कवरेज को 30,000 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 15 लाख रुपये करने की मांग की है ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर वित्तीय सुरक्षा मिल सके. इसके अलावा, किसी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उनके परिवार को पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा देने के लिए 'डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस' (DLI) लाभ को बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया जाना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

RBI ला रहा बैंक अकाउंट का 'इमरजेंसी ब्रेक'! अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗