24 नवंबर 2026, 3:30 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

सोने के बढ़े भाव, चांदी भी 6392 रुपए महंगा, जानें 24 नवंबर को GOLD- SILVER का ताजा रेट

आज गुरु नानक जयंती की वजह से पूरे दिन के लिए शेयर बाजार बंद हैं, इसलिए आज हाजिर सोने-चांदी के आधिकारिक भावों में दिन के समय नया बदलाव नहीं होगा. वहीं, वायदा बाजार MCX सिर्फ सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है, लेकिन शाम 5:00 बजे से रात 11:30/ 11:55 बजे तक शाम के सत्र में कारोबार खुला रहेगा.

सोने के बढ़े भाव, चांदी भी 6392 रुपए महंगा, जानें 24 नवंबर को GOLD- SILVER का ताजा रेट
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

आज गुरु नानक जयंती की वजह से पूरे दिन के लिए शेयर बाजार बंद हैं, इसलिए आज हाजिर सोने-चांदी के आधिकारिक भावों में दिन के समय नया बदलाव नहीं होगा. वहीं, वायदा बाजार MCX सिर्फ सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है, लेकिन शाम 5:00 बजे से रात 11:30/ 11:55 बजे तक शाम के सत्र में कारोबार खुला रहेगा. 

ऐसे में यहां पिछले कारोबारी दिन के क्लोजिंग भाव और सुबह के सांकेतिक रिटेल रेट के आधार पर यहां रेट बताया गया है. बता दें कि आज सुबह- सुबह सोने और चांदी दोनों में ही बढ़त देखने को मिल रही है. 

आज कितना महंगा हुआ सोना?

MCX पर 24 कैरेट सोने का भाव 3.48% बढ़ा हुआ यानी 4243 रुपए तेजी पर नजर आ रहा है. इसी के साथ आज सोना 1,26,021 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हो गया है. ये पिछले कारोबारी दिन 1,21,778 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 1,27,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है. 

IBJA के मुताबिक आज 24 कैरेट का सोना 1,24,945 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 23 कैरेट का सोना 1,24,445 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का सोना 1,14,450 रुपए प्रति 10 ग्राम है, 18 कैरेट का सोना 93,709 रुपए प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट का सोना 73,093 रुपए प्रति 10 ग्राम है. 

चांदी के कितने बढ़े दाम?

MCX पर चांदी का भाव 4.32% बढ़ गया है. मतलब आज चांदी 6392 रुपए तेजी के साथ 1,54,205 रुपए प्रति किलो हो गया है. जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,47,813 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी. बुलियंस के मुताबिक चांदी की कीमत 1,54,960 रुपए किलो हो गई. 

इसके अलावा, IBJA के मुताबिक चांदी आज 1,52,625 रुपए किलो हो गया है. 

अंतरराष्ट्रीय बाजार के क्या हैं हालात? 

अब अंतरराष्ट्रीय बाजार यूएस कॉमेक्स की बात करें तो यहां आज सोने की कीमत 3,644.10 डॉलर प्रति औंस और चांदी 43.58 डॉलर प्रति औंस हो गई है. 

RBI ला रहा बैंक अकाउंट का 'इमरजेंसी ब्रेक'! अब साइबर ठग नहीं उड़ा पाएंगे पैसा

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗