24 नवंबर 2026, 3:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

1 ट्रिलियन डॉलर: भारत की 10 बड़ी कंपनियों जितना पैसा Nvidia ने 1 दिन में कमाया

अमेरिकी चिप दिग्गज Nvidia के CEO पद पर को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी से निवेशकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोमवार, 23 नवंबर को बाजार खुलते ही Nvidia के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े, जिससे ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमतों में 31.48% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई.

1 ट्रिलियन डॉलर: भारत की 10 बड़ी कंपनियों जितना पैसा Nvidia ने 1 दिन में कमाया
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

अमेरिकी चिप दिग्गज Nvidia के CEO पद पर को-फाउंडर जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) की वापसी से निवेशकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. सोमवार, 23 नवंबर को  बाजार खुलते ही Nvidia के शेयरों पर निवेशक टूट पड़े, जिससे ट्रेडिंग के दौरान शेयर की कीमतों में 31.48% की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई.

इससे कंपनी ने महज एक ही दिन में करीब 952 से 955 अरब डॉलर (लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर) कमाए. नतीजतन, कंपनी का टोटल मार्केट कैप उछलकर लगभग 3.98 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया.  यह शेयर बाजार के इतिहास में पहली दफा है जब किसी कंपनी के मार्केट कैप में एक दिन में इतनी बढ़ोतरी हुई है. 

Nvidia की एक दिन की जितनी मार्केट वैल्यू (लगभग 1 ट्रिलियन डॉलर) भारत की शीर्ष 10 कंपनियों की कम्बाइंड वैल्यू है. रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, HDFC बैंक, TCS और ICICI बैंक जैसी देश की सबसे बड़ी और दिग्गज कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन मिलाकर करीब 1 ट्रिलियन डॉलर के आसपास बैठता है. यानी भारतीय कॉरपोरेट जगत के इन शीर्ष 10 दिग्गजों ने दशकों से मेहनत कर अपना जो कैपिटल तैयार किया है, Nvidia ने लगभग उतनी ही दौलत सिर्फ एक ट्रेडिंग सेशन में अपने खाते में जोड़ लिए.

क्यों कंपनी से गए थे हुआंग? 

Nvidia ने संस्थापक और CEO जेनसन हुआंग को 12 नवंबर को निकाल दिया था. हुआंग पर कथित चीनी जासूस से प्रेम संबंध रखने का आरोप था जिसके चलते चिप चीन पहुँचने की आशंका जताई गई थी. Nvidia के बोर्ड ने आज हुआंग को फिर CEO बना दिया. कंपनी के शेयर 30% से ऊपर उछले है.

इस्तीफे के बाद शेयरों का बुरा हाल

Nvidia के बोर्ड चेयरमैन हार्वे जोन्स (Harvey Jones) ने कर्मचारियों को बताया था कि हुआंग ने अपने इन निजी संबंधों के बारे में कंपनी के बोर्ड को पूरी और सही जानकारी नहीं दी थी. उन्होंने बातें छुपाई थीं. भरोसे की कमी और भारी दबाव के चलते 12 नवंबर को उन्हें CEO, प्रेसिडेंट और बोर्ड डायरेक्टर के पद से इस्तीफा देना पड़ा था.

हालांकि, कंपनी से उनके जाने के बाद Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट आई और कंपनी की मार्केट वैल्यू करीब 1.5 ट्रिलियन डॉलर घट गई. फिर निवेशकों के दबाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हस्तक्षेप के  बाद महज 11 दिन बाद 23 नवंबर को बोर्ड ने हुआंग को दोबारा Nvidia का CEO बना दिया. 

बता दें कि व्हाइट हाउस कंपनी के बोर्ड को यह भरोसा दिलाया है कि हुआंग ने किसी भी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का उल्लंघन नहीं किया है और उनकी वापसी से देश को कोई खतरा नहीं है. ट्रंप का यह मानना था कि हुआंग नजरअंदाज करने का खामियाजा अमेरिका को आगे चलकर भुगतना पड़ सकता है.

चीन मौके का फायदा उठाते हुए उन्हें अपने पाले में कर सकता है. इस खतरे को भांपते हुए और अमेरिकी शेयर बाजार और AI सेक्टर में आई भारी गिरावट को थामने के लिए ट्रंप ने बोर्ड से बात की. 

ये भी पढ़ें:

अब और महंगा होगा दूध! डेयरी किसानों ने की 4 रुपये प्रति किलो रेट बढ़ाने की डिमांड 

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗