24 नवंबर 2026, 3:22 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
बिजनेस

Gold Rate: भारत में सोना ज्यादा सस्ता हुआ या पाकिस्तान में, क्या हैं ताजा कीमतें?

लगातार 11 दिन सस्ता होने के बाद अब सोना फिर से महंगा होने लगा है. आज सोना करीब 4 हजार रुपए महंगा हुआ है. पिछले दिनों लगातार गिरावट से निवेशक मायूस थे, लेकिन अब चेहरे फिर से खिल गए हैं. अब लोगों के मन में सवाल है कि सोना सिर्फ भारत में ही सस्ता हुआ है या पड़ोसी देशों में भी ऐसा ही हाल है. अगर पाकिस्तान

Gold Rate: भारत में सोना ज्यादा सस्ता हुआ या पाकिस्तान में, क्या हैं ताजा कीमतें?
स्रोत: abp news world
शेयर करेंWhatsAppFacebook

लगातार 11 दिन सस्ता होने के बाद अब सोना फिर से महंगा होने लगा है. आज सोना करीब 4 हजार रुपए महंगा हुआ है. पिछले दिनों लगातार गिरावट से निवेशक मायूस थे, लेकिन अब चेहरे फिर से खिल गए हैं. अब लोगों के मन में सवाल है कि सोना सिर्फ भारत में ही सस्ता हुआ है या पड़ोसी देशों में भी ऐसा ही हाल है. अगर पाकिस्तान की बात करें तो वहां भी सोने के दाम गिरे हैं. जानिए भारत और पाकिस्तान, कहां सोना ज्यादा सस्ता हुआ है. 

भारत के IBJA सुबह के बेंचमार्क भाव और पाकिस्तान के कराची सर्राफा बाजार के उपलब्ध भावों के मुताबिक, 12 नवंबर से 23 नवंबर 2026 के बीच भारत और पाकिस्तान दोनों देशों में सोने की कीमतें गिरी हैं, हालांकि भारत में प्रतिशत के हिसाब से गिरावट ज्यादा रही है.

भारत और पाकिस्तान की करेंसी में है अंतर

इन 11 दिनों में भारत में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 13 हजार 171 रुपए की गिरावट देखी गई. वहीं पाकिस्तानी रुपयों में यह गिरावट 21 हजार 500 रुपए रही. याद रहे कि भारत का एक रुपया पाकिस्तान में करीब 2.98 पाकिस्तानी रुपये यानी पीकेआर के बराबर है.

भारत में 11 दिनों में कितना सस्ता हुआ सोना?

तारीख

24 कैरेट (10 ग्राम)

22 कैरेट (10 ग्राम)

12 नवंबर 2026

1 लाख 38 हजार 294

1 लाख 26 हजार 677 23 नवंबर 2026 1 लाख 25 हजार 123 1 लाख 14 हजार 613 कुल गिरावट

13 हजार 171

12 हजार 64 रुपए गिरावट प्रतिशत

9.52%

9.52%

पाकिस्तान में 11 दिनों में कितना सस्ता हुआ सोना?

तारीख 24 कैरेट (1 तोला) 12 नवंबर 2026 4 लाख 15 हजार पाकिस्तानी रुपए 23 नवंबर 2026 3 लाख 93 हजार 500 पाकिस्तानी रुपए कुल गिरावट 21 हजार 500 पाकिस्तानी रुपए गिरावट प्रतिशत 5.18%

बता दें कि पाकिस्तान में आमतौर पर सोने का भाव प्रति तोला बताया जाता है. यहां एक तोला लगभग 11.664 ग्राम के बराबर होता है. इसलिए रेट भी उसी तरह से बताए गए हैं.

भारतीय रुपए में किस देश में सोना सस्ता?

23 नवंबर के ऊपर दिए गए भावों के मुताबिक, भारत में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 25 हजार 123 रुपए है. वहीं, पाकिस्तान में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत भारतीय रुपयों में 1 लाख 13 हजार 400 रुपए है. यानी पाकिस्तान में सोना इस वक्त भारत से 11 हजार 700 रुपए सस्ता है. हालांकि बताई गई कीमतों में टैक्स, आयात शुल्क, मेकिंग चार्ज और स्थानीय बाजार का अंतर शामिल नहीं है.

यह भी पढ़ें- सोने के बढ़े भाव, चांदी भी 6392 रुपए महंगा, जानें 24 नवंबर को GOLD- SILVER का ताजा रेट

समाचार स्रोत

यह खबर abp news world से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗