27 अक्टूबर 2026, 5:52 PM
हर खबर, हर पल
हमारे बारे मेंसंपर्क
उत्तर प्रदेश

फैमिली आईडी में लापरवाही पर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि:डीएम ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- अगली समीक्षा में सुधार मिलना चाहिए

उन्नाव में फैमिली आईडी बनाने की कम प्रगति पर डीएम घनश्याम मीना ने नाराजगी जताई। उन्होंने फतेहपुर चौरासी के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सभी बीडीओ के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में डीएम ने साफ किया कि इस जरूरी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अन्य ब्लॉकों क

फैमिली आईडी में लापरवाही पर बीडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि:डीएम ने दी कड़ी चेतावनी, कहा- अगली समीक्षा में सुधार मिलना चाहिए
स्रोत: Dainik Bhaskar Uttar Pradesh
शेयर करेंWhatsAppFacebook
उन्नाव में फैमिली आईडी बनाने की कम प्रगति पर डीएम घनश्याम मीना ने नाराजगी जताई। उन्होंने फतेहपुर चौरासी के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में सभी बीडीओ के साथ ऑनलाइन समीक्षा बैठक में डीएम ने साफ किया कि इस जरूरी काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अन्य ब्लॉकों की प्रगति पर असंतोष जताया और जल्द सुधार लाने की चेतावनी दी। समीक्षा में डीएम ने फतेहपुर चौरासी के बीडीओ को फटकार लगाई और तुरंत प्रतिकूल प्रविष्टि देने को कहा। उन्होंने अन्य बीडीओ को भी काम में सुधार लाने के निर्देश दिए। डीएम ने चेतावनी दी कि अगली समीक्षा तक सुधार न होने पर अन्य अधिकारियों पर भी कड़ी कार्रवाई होगी। डीएम ने सभी बीडीओ को फैमिली आईडी के काम को गंभीरता से करने और रोज समीक्षा करने को कहा। रुके हुए मामलों को पहचान कर समय पर निपटाने के निर्देश दिए। यह शासन की प्राथमिकताओं और सीएम डैशबोर्ड की खास बातों में से एक है।
समाचार स्रोत

यह खबर Dainik Bhaskar Uttar Pradesh से प्राप्त जानकारी पर आधारित है।

मूल स्रोत देखें ↗